Advertisment

Petrol-Diesel Price: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में कितनी बढ़ी कीमत

Petrol-Diesel Price: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में कितनी बढ़ी कीमतPetrol-Diesel Price: Petrol-Diesel became expensive again today, know how much the price increased in your city

author-image
Bansal News
Petrol-Diesel Price: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में कितनी बढ़ी कीमत

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आज शनिवार को एक बार फिर सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं मुंबई में आज पेट्रोल की कीमतों में 34 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जबकि डीजल के दामों में 37 पैसा प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 105.49 रुपये वहीं डीजल 105.49 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अभी तक सबसे ज्यादा पेट्रोल की कीमत मध्यप्रदेश के सिवनी और राजस्थान में हैं। राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं। देशभर में सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल की कीमतों वाले राज्यों में मप्र भी शामिल है। यहां पेट्रोल पहले से ही 113 रुपए प्रति लीटर के करीब बिक रहा है। वहीं अब डीजल ने भी यहां शतक मार दिया है। प्रदेश के कुछ जिलों में 100 रुपए से भी ज्यादा हो गई है।

Advertisment

इन शहरों में इतने भाव
देशभर में आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.49 रुपये और डीजल 94.22 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.43रुपये और डीजल 102.15रुपये प्रति लीटर है, चेन्नई में पेट्रोल 102.70रुपये और डीजल 98.59रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल के दाम 106.10रुपये और डीजल 97.33रुपये प्रति लीटर है।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर के दाम
प्रदेश समेत पूरे देश में हर दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। पिछले कई महीनों से लेकर अब तक प्रदेश में कई बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल-डीजल के दामों की सूची जारी करती हैं। देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC रोजाना सुबह 6 बजे तेल के दाम जारी कर देती हैं। इसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति अपने शहर में बैठे-बैठे अपने मोबाइल से प्राप्त कर सकता है। इसके लिए एक सिस्टम बनाया गया है। इस सिस्टम के तहत आप 92249 92249 नंबर पर संदेश भेजकर पेट्रोल-डीजल के दामों की जानकारी निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ता है। इसके बाद संदेश में ही आपके पास पेट्रोल के दामों की जानकारी मिल जाती है।

Advertisment
price increased Pradesh Breaking Hindi petrol-diesel price increased petrol prices in india petrol prices petrol price today petrol price rise petrol price india petrol price in india petrol price hike in india petrol price hike petrol price petrol diesel rate Petrol diesel price today petrol diesel price news today petrol diesel price india petrol diesel price hike today petrol diesel price hike petrol diesel price cut petrol diesel price petrol diesel petrol and diesel price petrol and diesel ke daam badhe petrol and diesel Petrol MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me indhan hua mahnaga MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP big news Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya Kaise pta kre aaj ki petrol diesel price Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Fuel Price Hike fuel price fir mahanga hua petrol and diesel Diesel Price Hike diesel price diesel covid 19 Bhopal big news
Advertisment
चैनल से जुड़ें