Advertisment

Petrol-Diesel Price: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, यहां चेक करें अपने शहर के रेट

Petrol-Diesel Price: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, यहां चेक करें अपने शहर के रेटPetrol-Diesel Price: Petrol diesel became expensive again today, check your city rates here

author-image
Bansal News
Petrol-Diesel Price: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, यहां चेक करें अपने शहर के रेट

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। आज लगातार पांचवें दिन फिर एक बार पेट्रोल डीजल की कीमतों ने आम आदमी को झटका दिया है। आज 5 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे वहीं डीजल के दाम में 30 पैसे का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल के दाम 102.64 रुपये वहीं डीजल के दाम 91.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। बता दें कि देश भर में कई राज्य ऐसे है जहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार पहुंच गई है। अभी तक सबसे ज्यादा पेट्रोल की कीमत मध्यप्रदेश के सिवनी और राजस्थान में हैं। राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं।

Advertisment

इन शहरों में इतने भाव
देशभर में आज डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है वहीं पेट्रोल के दाम भी बढ़े हैं। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.64 रुपये और डीजल 91.07 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 108.67 रुपये और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर है, चेन्नई में पेट्रोल 100.23 रुपये और डीजल 95.59 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल के दाम 103.36 रुपये और डीजल 94.17 रुपये प्रति लीटर है। यदि बात करें मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की तो आज यहां पेट्रोल के दाम 111.1रुपये और डीजल 100.01रुपये प्रति लीटर चल रहा है।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर के दाम
प्रदेश समेत पूरे देश में हर दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। पिछले कई महीनों से लेकर अब तक प्रदेश में कई बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल-डीजल के दामों की सूची जारी करती हैं। देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC रोजाना सुबह 6 बजे तेल के दाम जारी कर देती हैं। इसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति अपने शहर में बैठे-बैठे अपने मोबाइल से प्राप्त कर सकता है। इसके लिए एक सिस्टम बनाया गया है। इस सिस्टम के तहत आप 92249 92249 नंबर पर संदेश भेजकर पेट्रोल-डीजल के दामों की जानकारी निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ता है। इसके बाद संदेश में ही आपके पास पेट्रोल के दामों की जानकारी मिल जाती है।

Pradesh Breaking Hindi petrol price today petrol diesel rate Petrol diesel price today petrol diesel price hike petrol diesel price cut petrol diesel MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP big news Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya Kaise pta kre aaj ki petrol diesel price Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP diesel price diesel covid 19 Bhopal big news
Advertisment
चैनल से जुड़ें