Advertisment

Petrol Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, नहीं दिखा कृषि सेस का असर, जानें आज के दाम

Petrol Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, नहीं दिखा कृषि सेस का असर, जानें आज के दामPetrol Diesel Price no impact of agricultural cess in Petrol Diesel New rates released know todays fuel price

author-image
Sonu Singh
Petrol-Diesel Price Today: क्या सस्ता हो गया है पेट्रोल-डीजल ! फटाफट चेक करे आज के लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: सोमवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट में एक नए सेस एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (Agriculture Infrastructure & Development Cess) यानी कृषि सेस की घोषणा की गई है। यह सेस पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से लगाया गया है, लेकिन मंगलवार को जारी ईंधनों के नए दामों में इसका कोई असर नहीं दिखा है, क्योंकि से के हिसाब से सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई। इसी वजह से आज लगातार 6वें दिन भी दोनों ईंधनों की कीमतों में शांति बनी रही।

Advertisment

भाव में स्थिरता के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 86.30 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 76.48 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है। बता दें कि, 27 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 25-25 पैसे महंगे हुए थे। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 86.05 रुपये से बढ़कर 86.30 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था। जबकि डीजल का भाव 76.23 रुपये से बढ़कर 76.48 रुपये प्रति लीटर हो गया था। 26 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 35-35 पैसे महंगे हुए थे।

MP में पेट्रोल-डीजल के भाव
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मंगलवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल 94.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.48 रुपये प्रति लीटर है।

महानगरों में तेल की कीमत (रुपये प्रति लीटर)

शहर                   डीजल                पेट्रोल

दिल्ली                76.48                 86.30
कोलकाता          80.08                 87.69
मुंबई                  83.30                 92.86
चेन्नई                81.71                  88.82
कोलकाता           87.69                80.08
नोएडा                 85.67                76.93
रांची                   84.80                80.91
बेंगलुरु               89.21                 81.10

Advertisment

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

petrol price today Petrol price in bhopal Petrol diesel price today petrol diesel price mp news in hindi MP Breaking News MP impact agricultural cess in Petrol Diesel fuel rates in mp bhopal fuel price diesel rates in mp bhopal diesel rates diesel price in bhopal diesel petrol CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news agricultural cess
Advertisment
चैनल से जुड़ें