Advertisment

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, चेक करें एक लीटर का भाव

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, चेक करें एक लीटर का भाव

author-image
News Bansal
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, चेक करें एक लीटर का भाव

Petrol Diesel Price: सराकारी तेल कंपनियों द्वारा आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और भाव में स्थिरता बरकरार है। महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल के दाम अब तकके उच्चतम स्तर पर हैं। वहीं इस महीने के रिकार्ड बढ़ोतरी की बात करें तो 29 दिनों में सिर्फ 10 दिन ही पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

Advertisment

स्थिरता के साथ ही राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल का रेट 86.30 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 76.48 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि, 27 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 25-25 पैसे महंगे हुए थे। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 86.05 रुपये से बढ़कर 86.30 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था। जबकि डीजल का भाव 76.23 रुपये से बढ़कर 76.48 रुपये प्रति लीटर हो गया। 26 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 35-35 पैसे महंगे हुए थे।

MP में पेट्रोल-डीजल के रेट

इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आज पेट्रोल 94.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.48 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

जानिए महानगरों में तेल की कीमत (रुपये प्रति लीटर)

शहर                           डीजल         पेट्रोल

दिल्ली                        76.48       86.30

कोलकाता                   80.08      87.69

मुंबई                           83.30      92.86

चेन्नई                        81.71         88.82

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

Advertisment

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स

पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

आज पेट्रोल डीजल का भाव आज का पेट्रोल डीजल का भाव petrol-diesel updated rates Petrol diesel price today petrol diesel price 30 january 2021 Bhopla petrol-Diesel Price
Advertisment
चैनल से जुड़ें