Advertisment

Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, भोपाल में 94 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल, जानें आज के भाव

Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, भोपाल में 94 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल, जानें आज के भावPetrol diesel price hiked for second consecutive day Petrol crossed Rs 94 in Bhopal know todays Fuels price

author-image
Sonu Singh
Petrol-Diesel Price: फिर महंगा हुआ तेल, भोपाल में पेट्रोल 91.50 रुपए लीटर, जानें आपके शहर में कितना है भाव

Petrol Diesel Price: आज लगातार दूसरे दिन दोनों ईंधनों की कीमतों में आग लगी है। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल और डीजल 25-25 पैसे महंगे हुए हैं। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 86.05 रुपये से बढ़कर 86.30 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। जबकि डीजल का भाव 76.23 रुपये से बढ़कर 76.48 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Advertisment

बता दें कि, कल यानी 26 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 35-35 पैसे महंगे हुए थे। रेट्स में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 85.70 रुपये से बढ़कर 86.05 रुपये लीटर हुंए थे। जबकि डीजल 75.88 रुपये से बढ़कर 76.23 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा गया था।

आइए जानते हैं देश के अन्य शहरों में आज कितने रुपये लीटर है पेट्रोल-डीजल

MP में पेट्रोल-डीजल के दाम
इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में आज पेट्रोल 93.94 रुपये से बढ़कर 94.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल के दाम 84.21 से बढ़कर 84.48 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

Advertisment

अन्य शहरों में देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर          पेट्रोल          डीजल
दिल्ली        86.30       76.48
मुंबई          92.86        83.30
चेन्नई        88.82       81.71
कोलकाता  87.69         80.08
नोएडा        85.67         76.93
रांची          84.80         80.91
बेंगलुरु      89.21         81.10
पटना        88.78         81.65
चंडीगढ़     83.09         76.23
लखनऊ    85.59          76.85

प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलती है ईंधनों की कीमत
गौरतलब है कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं। इस सभी के आधार पर रोज सुबह पेट्रोल व डीजल के दाम तय होते हैं। इन तमाम मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Advertisment
petrol price today Petrol price in bhopal Petrol diesel price today Petrol diesel price Hiked petrol diesel price mp news in hindi MP Breaking News MP fuel price diesel rates in mp bhopal diesel rates diesel price in bhopal diesel petrol CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें