Advertisment

Petrol Diesel Price Hike: आज फिर महंगा हुआ ईंधन, भोपाल में पेट्रोल 92 रुपये के पार, जानें आपके शहर में कितना है भाव

Petrol Diesel Price Hike: आज फिर महंगा हुआ ईंधन, भोपाल में पेट्रोल के दाम 92 रुपये के पार, जानें आपके शहर में कितना है भाव, Petrol diesel price Hiked again Know todays petrol diesel price in Your City fuel rates in mp bhopal

author-image
Sonu Singh
Petrol diesel price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हुई कीमत

Petrol Diesel Price Hike Today: आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दोनों ईंधनों का भाव देखें तो गुरुवार को यहां पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 83.97 रुपये से बढ़कर 84.20 रुपए और डीजल 74.12 से बढ़कर 74.38 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

Advertisment

इससे पहले बुधवार (6 जनवरी) को दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 83.97 रुपये पर पहुंचा था, जबकि डीजल के दाम में 25 पैसे का इजाफा होने से इसकी कीमत 74.12 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। आइए जानते हैं देश के अन्य शहरों में आज कितने रुपए लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल।

अन्य शहरों में पेट्रोल के दाम
सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने लगातार 29 दिन तक तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। नए साल (साल 2021) में कल यानी 6 जनवरी को पहली बार तेल के दाम बढ़े थे। आज लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में बदलाव किया गया है। ईंधनों के नए रेट्स जारी कर दिए गए हैं।

इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 84.20 रुपये, मुंबई में 90.83 रुपये, चेन्नई में 86.96 रुपये और कोलकाता में 85.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Advertisment

डीजल के रेट्स
दिल्ली (delhi) में डीजल 74.12 रुपये से महंगा होकर 74.38 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई (Mumbai) में डीजल का रेट 81.07 रुपए प्रति लीटर हो गया है (6 जनवरी को डीजल 80.78 रुपए प्रति लीटर था)।, चेन्नई (Chennai) में 79.72 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता (Kolkata) में 77.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

MP में पेट्रोल-डीजल के दाम
ईंधनों के रेट्स में इजाफा होने के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल का दाम 91.78 रुपए से बढ़कर 92.03 प्रति लीटर हो गया है। वहीं भोपाल में डीजल का भाव 81.96 से बढ़कर 82.24 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

शहर                              पेट्रोल              डीजल 
दिल्ली                             84.20            74.38
मुंबई                               90.83            81.07
कोलकाता                       85.68             77.97
चेन्नई                            86.96              79.72
नोएडा                            84.06              74.82
रांची                               83.19              78.72
बेंगलुरु                           87.04              78.87
पटना                             86.75               79.51
चंडीगढ़                          81.08               74.14
लखनऊ                         83.98               74.74

Advertisment

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

petrol price today Petrol price in bhopal Petrol diesel price on 7th January Petrol Diesel Price in Madhya pradesh Petrol Diesel Price in Kolkata petrol diesel price in delhi Petrol diesel price in bhopal Indore Petrol diesel price Hiked petrol diesel price hike petrol diesel price Noida petrol price Mumbai mp news in hindi MP Breaking News MP fuel rates in mp fuel rates in bhopal fuel price diesel rates in mp bhopal diesel rates diesel price in Your City diesel price in bhopal diesel petrol delhi Chennai CG Breaking News Breaking News Bhopal petrol-Diesel Price bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें