Advertisment

Petrol Diesel Price Hike: 29 दिन बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया बड़ा उछाल, जानें आपके शहर में कितना है दाम

Petrol Diesel Price Hike: 29 दिन बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया बड़ा उछाल, जानें आपके शहर में कितना है दाम, Petrol Diesel Price Hike Petrol diesel prices increased today after being stable for 29 days Know Todays Rates of Fuel

author-image
Sonu Singh
Petrol Diesel Price: लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, जानें आज के भाव

Petrol Diesel Price Hike Today: लगातार 29 दिन तक स्थिर रहने के बाद आज 30वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दोनों ईंधनों का भाव देखें तो बुधवार को यहां पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 83.97 रुपये पर पहुंच गया है, वहीं डीजल के दाम में 25 पैसे का इजाफा होने से इसकी कीमत 74.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जानिए देश के अन्य शहरों में कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल।

Advertisment

अन्य शहरों में पेट्रोल के दाम
सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज 30वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में फेरबदल किया है। ईंधनों के नए रेट्स जारी कर दिए गए हैं। इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 83.97 रुपये, मुंबई में 90.60 रुपये, चेन्नई में 86.75 रुपये और कोलकाता में 85.44 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

डीजल के रेट्स
दिल्ली (delhi) में डीजल 74.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई (Mumbai) में डीजल का रेट 80.78 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई (Chennai) में 79.46 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता (Kolkata) में 77.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

MP में पेट्रोल-डीजल के दाम
रेट्स में इजाफा होने के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ईंधनों की बात करें तो भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल का दाम 91.50 से बढ़कर 91.78 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भोपाल में डीजल का भाव 81.68 रुपए से महंगा होकर 81.96 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

Advertisment

शहर                              पेट्रोल              डीजल 
दिल्ली                             83.97            74.12
मुंबई                               90.60            80.78
कोलकाता                       85.44             77.70
चेन्नई                            86.75              79.46
नोएडा                            83.88              74.55
रांची                               83.00              78.44
बेंगलुरु                           86.79              78.59
पटना                             86.51               79.26
चंडीगढ़                          80.85               73.87
लखनऊ                         83.80               74.47

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

petrol price today Petrol price in bhopal petrol price hike Petrol diesel price on 6th January petrol diesel price hike petrol diesel price Mumbai mp news in hindi MP Breaking News MP Kolkata fuel price diesel rates in mp bhopal diesel rates diesel price in bhopal Diesel Price Hike diesel petrol delhi Chennai CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें