Advertisment

Petrol Diesel Price 22 September: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट, ये हैं आपके शहर का नया रेट

author-image
Pooja Singh
Petrol Diesel Price 22 September: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट, ये हैं आपके शहर का नया रेट

नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) द्वारा आज पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। डीजल की कीमतों में मंगलवार को लगातार छठे दिन गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर 81.06 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमतों में 15 पैसे की गिरावट के बाद अब 71.28 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

Advertisment

दिल्ली में भी 22 सितंबर मंगलवार को पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) दोनों के दामों में गिरावट आई है। पेट्रोल 8 पैसे और डीजल की कीमतों में 15 पैसे तक की गिरावट दर्ज की गई है।

रायपुर में भी आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है। बदले रेट के साथ पेट्रोल 79.93 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.34 रुपए प्रति लीटर बिक रह है।

लखनऊ में भी पेट्रोल और डीजल के दाम घटे हैं। पेट्रोल के दाम में 06 पैसे की कमी के बाद 81.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 11 पैसे की गिरावट के बाद 71.65 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Advertisment

मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। बदले दाम के बाद आज पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.74 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट आई है। बदलाव के बाद पेट्रोल 84.14 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.72 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों गिरावट आई है। पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 74.80 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Advertisment

दरअसल कोरोना वायरस के चलते अंतर्रराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की मांग में काफी कमी आई है। ऐसे में दोनों इधनों की कीमतों में गिरावट जारी है। सितंबर महीने में कच्चे तेल की की मांग में पिछले 4 महीने में सबसे कम मांग है।

भोपाल में पेट्रोल-डीजल के दाम

एमपी की राजधानी भोपाल (Bhopal Petrol-Diesel price) में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। पेट्रोल में 08 पैसे की गिरावट के बाद 88.76 रुपये प्रतिलीटर और डीजल में 15 पैसे की गिरावट के बाद आज डीजल 78.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

रोजाना 6 बजे बदलती है कीमत

रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। नई दरें सुबह छह बजे से ही लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया जाता है।

Advertisment

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में पेट्रोल के दाम

पेट्रोल और डीजल का रोजाना रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें