आम जनता को राहत, फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट

आम जनता को राहत, फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट, जाने अपने शहर का दाम

PIC- ANI

PIC-http://ANI

नई दिल्ली: शनिवार को फिर एक बार पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दामों में गिरावट (fall) दर्ज की गई है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल के दाम में 11 से 13 पैसे और डीजल की दाम में 12 पैसे तक की कमी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में अभी तक चीजें सामान्य (Normal) नहीं हो पाईं हैं। कोरोना (Corona) के बाद से ही कच्चे तेल के बाजार (Crude Market) में सुस्ती छाई है। गिरवाट के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल 81.92 रुपये और डीजल 72.99 रुपये प्रति लीटर तक आ गया है।

दरअसल कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में कमी होने के कारण पेट्रोल-डीजल की के दाम में नरमी देखने को मिल रही है। वैश्विक तेल बाजार (Global Oil Market) में कच्‍चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट (Price Fall) दर्ज की गई। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लोगों की आवाजही पर बहुत असर पड़ा है। इंटरनेशनल मार्केट (International market) में भी कच्चे तेल की मांग में सुस्ती छाई हुई है। जिसके कारण लोगों को पेट्रोल-डीजल की किमतों में राहत मिली हुई है।

भोपाल में पेट्रोल-डीजल के दाम

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई। बदलाव होने के बाद अब पेट्रोल के दाम 89.59 रुपये और डीजल 80.65 रुपये प्रति बिक रहा है।

जाने अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

शहर                 पेट्रोल Rs/Ltr           डीजलRs/Ltr
दिल्ली                   81.92                           73.99
रायपुर                   80.69                           79.07
लखनऊ                 82.13                            73.02
कोलकाता              83.36                           76.43
मुंबई                     88.51                             79.45
चेन्नई                  85.85                             78.26

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में पेट्रोल के दाम

पेट्रोल और डीजल का रोजाना रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

रोजाना 6 बजे बदलती है कीमत

रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। नई दरें सुबह छह बजे से ही लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया जाता है।

 

 

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password