Advertisment

फिर डीजल और पेट्रोल की कीमतों में आई गिरावट, जानिये क्या है नई कीमत

author-image
Pooja Singh
फिर डीजल और पेट्रोल की कीमतों में आई गिरावट, जानिये क्या है नई कीमत

PIC-http://Google.com

नई दिल्ली: आज पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) दोनों के दामों में गिरावट (fall) दर्ज की गई है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल के दाम में 8 से 9 पैसे और डीजल की दाम में 10 से 12 पैसे तक की कमी आई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए थे। वहीं अगर बात डीजल की करें तो उनमें कुछ हफ्ते पहले गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन पेट्रोल के दाम काफी समय से स्थिर थे।

Advertisment

दरअसल कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में कमी होने के कारण पेट्रोल-डीजल की के दाम में नरमी देखने को मिल रही है। वैश्विक तेल बाजार (Global Oil Market) में कच्‍चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट (Price Fall) दर्ज की गई। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लोगों की आवाजही पर बहुत असर पड़ा है। इंटरनेशनल मार्केट (International market) में भी कच्चे तेल की मांग में सुस्ती छाई हुई है। जिसके कारण लोगों को पेट्रोल-डीजल की किमतों में राहत मिली हुई है।

भोपाल में पेट्रोल के दाम

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कई दिनों बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव होने के बाद अब पेट्रोल के दाम 89.72 रुपये और डीजल 80.78 रुपये प्रति बिक रहा है।

जाने अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

     शहर                            पेट्रोल Rs/Ltr               डीजलRs/Ltr
दिल्ली                              82.05                           73.11
रायपुर                              80.82                           79.02
लखनऊ                            82.23                            73.32
कोलकाता                          83.49                            76.55
मुंबई                                 88.64                            79.57
चेन्नई                               85.96                             78.38

Advertisment

रोजाना ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में पेट्रोल के दाम

पेट्रोल और डीजल का रोजाना रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

रोजाना 6 बजे बदलती है कीमत

रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। नई दरें सुबह छह बजे से ही लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया जाता है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें