Advertisment

आज फिर मिली पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत, जानिये अपने शहर का रेट

author-image
Pooja Singh
आज फिर मिली पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत, जानिये अपने शहर का रेट

नई दिल्ली/ भोपाल: सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल (petrol diesel price) की किमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं पेट्रोल के दामों में पिछले कई दिनों से बदलाव नहीं होने के कारण इसके दाम स्थिर हैं। वहीं बात करें डीजल के दाम की तो इस महीने लगातार इसमें कटौती की जा रही है। बीते सोमवार को भी तेल कंपनियों (Oil companies) ने डीजल की कीमतों में 10-12 पैसे की कटौती की थी।

Advertisment

भोपाल में पेट्रोल के दाम

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में भी आज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कल के जैसे आज भी पेट्रोल के दाम 89.81 रुपये और डीजल 80.89 रुपये प्रति बिक रहा है।

जाने अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

शहर                    पेट्रोल Rs/Ltr                  डीजलRs/Ltr
दिल्ली                   82.08                                 73.16
रायपुर                   80.9                                    79.32
लखनऊ                  82.03                                  73.43
कोलकाता              83.57                                   76.66
मुंबई                      88.73                                  79.69
चेन्नई                   85.04                                  78.48

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में पेट्रोल के दाम
पेट्रोल और डीजल का रोजाना रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Advertisment

इसे भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, 1 नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं

रोजाना 6 बजे बदलती है कीमत

रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। नई दरें सुबह छह बजे से ही लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों (Foreign exchange rates) के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में क्रूड (Crude oil) की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया जाता है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें