Advertisment

Petrol-Diesel Price: महंगाई का तगड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने फिर छूए आसमान, जानें नई कीमत

Petrol-Diesel Price: महंगाई का तगड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने फिर छूए आसमान, जानें नई कीमतPetrol-Petrol-Diesel Price: A big blow to inflation! Petrol and diesel prices touched the sky again, know the new price

author-image
Bansal News
Petrol-Diesel Price: महंगाई का तगड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने फिर छूए आसमान, जानें नई कीमत

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आज दशहरा (Dussehra) के दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी को फिर एक बार महंगाई का झटका दिया है। आज
सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की है। पेट्रोल - डीजल दोनों की कीमतों में आज 35-35 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.14 रुपये वहीं डीजल 93.87 रुपये है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दामों में दो दिन स्थिरता बनी थी जिसके बाद आज फिर बढ़ोतरी की गई है। अभी तक सबसे ज्यादा पेट्रोल की कीमत मध्यप्रदेश के सिवनी और राजस्थान में हैं। राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं। देशभर में सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल की कीमतों वाले राज्यों में मप्र भी शामिल है। यहां पेट्रोल पहले से ही 113 रुपए प्रति लीटर के करीब बिक रहा है। वहीं अब डीजल ने भी यहां शतक मार दिया है। प्रदेश के कुछ जिलों में 100 रुपए से भी ज्यादा हो गई है।

Advertisment

इन शहरों में इतने भाव
देशभर में आज शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.14 रुपये और डीजल 93.87रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.09रुपये और डीजल 101.78रुपये प्रति लीटर है, चेन्नई में पेट्रोल 102.40रुपये और डीजल 98.26रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल के दाम 105.76 रुपये और डीजल 96.98 रुपये प्रति लीटर है। वहीं राजधानी भोपाल में पेट्रोल के दाम 113.69 रुपये और डीजल 102.99 रुपये प्रति लीटर है

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर के दाम
प्रदेश समेत पूरे देश में हर दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। पिछले कई महीनों से लेकर अब तक प्रदेश में कई बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल-डीजल के दामों की सूची जारी करती हैं। देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC रोजाना सुबह 6 बजे तेल के दाम जारी कर देती हैं। इसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति अपने शहर में बैठे-बैठे अपने मोबाइल से प्राप्त कर सकता है। इसके लिए एक सिस्टम बनाया गया है। इस सिस्टम के तहत आप 92249 92249 नंबर पर संदेश भेजकर पेट्रोल-डीजल के दामों की जानकारी निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ता है। इसके बाद संदेश में ही आपके पास पेट्रोल के दामों की जानकारी मिल जाती है।

price increased Pradesh Breaking Hindi petrol-diesel price increased petrol price today petrol diesel rate Petrol diesel price today petrol diesel price hike petrol diesel price cut petrol diesel petrol and diesel ke daam badhe petrol and diesel MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me indhan hua mahnaga MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP big news Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya Kaise pta kre aaj ki petrol diesel price Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP fir mahanga hua petrol and diesel diesel price diesel covid 19 Bhopal big news
Advertisment
चैनल से जुड़ें