Advertisment

Petrol Diesel Congress Protest : पेट्रोल पंपों के सामने उतरेगी कांग्रेस, मई में 22वीं बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमत Petrol Diesel Congress Protest लगातार बढ़ती जा रही हैं। इन बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है और आज मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन करने जा रही है

author-image
Bansal News
Petrol Diesel Congress Protest : पेट्रोल पंपों के सामने उतरेगी कांग्रेस, मई में 22वीं बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

भोपाल। देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमत Petrol Diesel Congress Protest लगातार बढ़ती जा रही हैं। इन बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है और आज मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन करने जा रही है। खबर है कि इस देशव्यापी आंदोलन में राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

Advertisment

कांग्रेस का कहना है कि सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर काबू पाने में नाकाम रही है, लिहाजा अब कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंप के सामने अपना विरोध जताएंगे। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस मोर्चा खोलेगी। दोनो प्रदेशों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। आपको बताते चलें कि 4 मई के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 22वीं बार बढ़े हैं।

इंदौर समेत पूरे देश में 2 घंटे का धरना
मध्य प्रदेश में भी पिछले एक पखवाड़े से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है जिसको लेकर इंदौर समेत पूरे देश में कांग्रेस आज 2 घंटे का धरना प्रदर्शन कर रही है। पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की सुपुत्री रीना बोरासी सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता आंदोलन शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम केंद्र कांग्रेस कमेटी द्वारा तय किया गया है। प्रदर्शन सुबह 9:00 से 11:00 तक शहर के कई इलाकों में किया जाए।

petrol pump Petrol Diesel Congress Protest Petrol and diesel prices MP Congress Protest NEWS MP Congress Protest mp congress increased Congress 22nd time in May
Advertisment
चैनल से जुड़ें