Advertisment

पेट्रोल-डीजल के दामों की नई सूची जारी, फटाफट जानें अपने शहर का नया भाव

पेट्रोल-डीजल के दामों की नई सूची जारी, फटाफट जानें अपने शहर का नया भाव

author-image
News Bansal
पेट्रोल-डीजल के दामों की नई सूची जारी, फटाफट जानें अपने शहर का नया भाव

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने 13वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। हालांकि कल पेट्रोल के दाम में 38-39 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी, वहीं डीजल में 37 से 39 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन आज यानी रविवार को पेट्रोल और डीजल का दाम स्थिर है। अगर देश की राजधानी दिल्ली सहित मायानगरी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है।

Advertisment

मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल-डीजल के भाव

इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में आज पेट्रोल 98.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल के दाम 89.39 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर           डीजल          पेट्रोल

दिल्ली         80.97       90.58

कोलकाता    84.56        91.78

मुंबई            88.06        97.00

चेन्नई         85.98        92.59

हर दिन सुबह 6 बजे बदलती है कीमत

बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स

पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Advertisment
पेट्रोल डीजल की कीमत आज आज पेट्रोल डीजल का भाव todays petrol diesel price price of petrol diesel petrol diesel rate in madhya pradesh petrol diesel prce today fine at petrol pump diesel petrol aaj ka petrol diesel rate
Advertisment
चैनल से जुड़ें