Advertisment

नये कृषि कानूनों पर याचिकाएं: किसान संघ ने पक्षकार बनाने का अनुरोध किया, सुधारों को लाभकारी बताया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) नये कृषि कानूनों से जुड़े लंबित विषयों में पक्षकार बनाने का अनुरोध करते हुए एक किसान संगठन ने शनिवार को उच्चतम न्ययालय का रुख किया और कहा कि ये सुधार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में विकास के लिए ‘लाभकारी’ हैं।

Advertisment

उल्लेखनीय है केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान पिछले एक महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। वे इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

‘कंसोर्टियम ऑफ इंडिया फारमर्स एसोसिएशन’ (सीआईएफए) ने शीर्ष न्यायालय को भेजी गई एक पत्र याचिका में अनुरोध किया है कि विभिन्न फसलों का प्रतिनिधित्व कर रहे अन्य किसान संघों को भी विषय में अपने विचार पेश करने के लिए अवसर दिया जाए।

प्रधान न्यायाधीश एस बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ याचिकाओं के एक समूह पर 11 जनवरी को सुनवाई करेगी। इन याचिकाओं के जरिए नये कृषि कानूनों को चुनौती दी गई है।

Advertisment

एसोसिएशन ने अपने मुख्य सलाहकार पी चेंगल रेड्डी के जरिये दायर याचिका में कहा है कि केंद्र को इन कानूनों के प्रावधानों में कोई बदलाव करने से पहले देश के अन्य किसान संगठनों से भी परामर्श करना चाहिए।

नये कृषि कानूनों के फायदों का हवाला देते हुए याचिका में कहा गया है, ‘‘हम यह कहना चाहता हैं कि कृषि सुधार किसानों की आयम बढ़ाने तथा कृषि में संवृद्धि के लिए लाभकारी हैं। ’’

केंद्र ने छह जनवरी को शीर्ष न्यायालय से कहा था कि इन मुद्दों को लेकर सरकार और किसानों के बीच सार्थक बातचीत चल रही है।

Advertisment

शीर्ष न्यायालय ने इससे पहले नोटिस जारी किया था और तीनों कानूनों के खिलाफ दायर याचिकाओं के समूह पर केंद्र का जवाब मांगा था।

भाषा सुभाष माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें