Advertisment

सलमान खान को हत्या की धमकी देने वाला अरेस्ट: आरोपी ने ट्रैफिक पुलिस को भेजा था मैसेज, मांगे थे 2 करोड़

Salman Khan: सलमान को हत्या की धमकी देने वाला अरेस्ट, 56 साल के आरोपी ने ट्रैफिक पुलिस को भेजा था मैसेज, मांगे थे 2 करोड़

author-image
BP Shrivastava
Salman Khan

Salman Khan: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी देने और 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के आरोपी को बुधवार को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इसकी पहचान आजम मोहम्मद मुस्तफा (56 साल) के रूप में हुई। आरोपी मुंबई के बांद्रा का ही रहने वाला है।

Advertisment

25 अक्टूबर को भी मिली थी धमकी

सलमान खान (Salman Khan) को 5 दिन पहले भी इसी तरीके से जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपी को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को नोएडा से गिरफ्तार किया। इसकी पहचान मोहम्मद तैयब (20) के रूप में हुई है। ACP नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पहले सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाएगी।

तैयब ने 25 अक्टूबर की शाम NCP नेता बाबा सिद्दीकी (जिनकी हत्या हो चुकी है) के बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ऑफिस में मैसेज भेजा था। इसमें फिरौती ना देने पर सलमान खान और जीशान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जीशान के एक कर्मचारी ने पुलिस में FIR कराई थी।

झारखंड से भी एक अरेस्ट हुआ था एक आरोपी

सलमान (Salman Khan) को धमकी मामले में झारखंड से आरोपी को अरेस्ट किया था इससे पहले बाबा सिद्दीकी के मर्डर (12 अक्टूबर) के 6 दिन बाद भी सलमान को जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भेजी गई। धमकाने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था।

Advertisment

ये भी पढ़ें: भोपाल में इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत: CCTV फुटेज सामने आया, युवक बैठे-बैठे गिरा और चंद सेकंड में चली गई जान

मिला था धमकी वाला मैसेज

मुंबई पुलिस के अनुसार धमकी वाले मैसेज में लिखा था- इसे हल्के में मत लीजिए। सलमान खान (Salman Khan) को जिंदा रहना है और उसे लॉरेंस से दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। मुंबई पुलिस ने इसे झारखंड के जमशेदपुर से 23 अक्टूबर को अरेस्ट किया था।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में उपचुनाव: चुनाव आयोग ने विजयपुर के कराहल जनपद CEO को हटाया, SDM की रिपोर्ट मांगी, अब तक 12 शिकायतें

Advertisment

सलमान खान सलमान को धमकी देने वाला गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई मुंबई न्यूज बाबा सिद्दीकी मर्डर काला हिरण एक्टर सलमान खान Threatening Salman arrested Salman khan Mumbai News Lawrence Bishnoi Black Deer Baba Siddiqui Murder Actor Salman Khan
Advertisment
चैनल से जुड़ें