Advertisment

Period Symptoms In Hindi : पीरियड्स से पहले शरीर में होती है अकड़न, दर्द और मूड स्विंग्स, दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Period Symptoms In Hindi : पीरियड्स से पहले शरीर में होती है अकड़न, दर्द और मूड स्विंग्स, दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स period-symptoms-in-hindi-how-can-i-stop-pre-period-symptoms-in-hindi-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Period Symptoms In Hindi : पीरियड्स से पहले शरीर में होती है अकड़न, दर्द और मूड स्विंग्स, दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

नई दिल्ली। महिलाओं को पीरियड्स के दौरान (periods) कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ​जैसे पेट में दर्द, अकड़न, मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन आदि। लेकिन आपको बता दें इससे कुछ दिन पहले यानि पीरियड्स आने के पहले ही कई बदलाव शरीर में दिखाई देने लगते हैं। जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है।

Advertisment

ये बदलाव हैं जरूरी —
आपको बता दें पीरियड्स के पहले शरीर में दिखने वाले ये बदलाव महिलाओं को शारीरिक रूप के साथ—साथ मानसिक रूप से प्रभावित करते हैं। इन्हें दूर करने के लिए जरूरत है बस थोड़े से बदलाव की। ये बदलाव आपको अपनी लाइफ स्टाइल में लाना होंगे। चलिए जानते हैं ऐसे कुछ उपाय जिन्हें कर के आप अपनी इन मुश्किल दिनों में थोड़ी राहत पा सकते हैं।

पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं से निपटने के उपाय —

1— खानपान में लाना होगा बदलाव —
कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ब्लॉटिंग और पेट से जुड़ी समस्याएं घेरने लगती हैं इससे निजात पाने के लिए आपको डाइट में कुछ जरूरी बदलाव लाने होंगे। जिसमें सबसे पहले आपको तेल और अधिक मसाले वाली चीजों का सेवन कम करना होगा। ये आयली चीजें ब्लॉटिंग की समस्या को और अधिक बढ़ाने का कामी करती हैं। इनके सेवन से शरीर में एसिड प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलता है। इतना ही नहीं ये खाद्य पदार्थ होर्मोनल इम्बेलेंस को भी बढ़ाते हैं। जिसके चलते क्रेविंग की समस्या और अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा आपको ध्यान रखना होगा कि इस दौरान ज्यादा नमक और शकर के उपयोग से बचें।

2— आयरन से भरपूर सीड्स का करें उपयोग —
पीरियड्स के दौरान आपको फाइबर और आयरन से भरपूर सी​ड्स का उपयोग जरूर करना चाहिए। इसमें सोय सीड्स, अलसी के बीज और सूरजमुखी के बीज का उपयोग किया जा सकता है। फाइबर, और पोषक तत्वों से भरपूर ये बीज हार्मोनल असंतुलन को कम करने, मूड स्विंग्स कंट्रोल को करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ये आयरन ये भरपूर होने के कारण खून की कमी की समस्या को भी कम करते हैं। बीज का भिगोकर सेवन किया जा सकता है।

Advertisment

3— कैफीन और शराब से करें तौबा —
कैफीन और शराब पेट की समस्याओं जैसे एसिडिटी और बदहजमी को बढ़ाने लगते हैं। इतना ही नहीं इनके कारण शरीर में सूजन पैदा होने लगती है। फल स्वरूप ब्लॉटिंग की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अगर आप इस दौरान लगातार इन चीजों का सेवन करते हैं तो इससे क्रेविंग और मूड स्विंग्स भी बढ़ने लगता है।

4— व्यायाम है जरूरी —
आपको बता दे योग हर चीज में सहायक होता है। इसलिए अगर महिलाएं नियमित रूप से योग और ध्यान करती हैं तो PMS के लक्षणों को कम करने में काफी सहायता मिलती है। इससे फायदा ये होता है कि दिमाग शांत रहने के साथ—साथ ब्लॉटिंग की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

5— हर्बल टी से दूर होगी समस्या —
आपको बता दें दालचीनी और लेमनग्रास से युक्त हर्बल टी आपके शरीर में
PMS के लक्षणों को कम करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। हर्बल टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते के साथ—साथ एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से व्याप्त होती है। जो शरीर में सूजन की समस्या को कम करने में काफी मददगार साबित होती है। जो आपके मूड को भी सही रखती है।

Advertisment

Acidity Pain In Body : आप भी जान लें कहां-कहां हो सकता है गैस का दर्द? ताकि न हो कंफ्यूजन

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें