Advertisment

Period Cramps: क्या आप भी पीरियड में होने वाले दर्द से है परेशान, नानी मां के नुस्खे से ऐसे पाएं आराम

पीरियड्स से हर कोई महिला हो या फिर लड़की उसे परेशानी तो होती ही है यहां पर पीरियड में पेट दर्द और ऐंठन होने की प्रक्रिया को ही पीरियड क्रैंप्स कहते हैं।

author-image
Bansal News
Period Cramps: क्या आप भी पीरियड में होने वाले दर्द से है परेशान, नानी मां के नुस्खे से ऐसे पाएं आराम

 Period Cramps: हर महीने आने वाले पीरियड्स से हर कोई महिला हो या फिर लड़की उसे परेशानी तो होती ही है यहां पर पीरियड में पेट दर्द और ऐंठन होने की प्रक्रिया को ही पीरियड क्रैंप्स कहते हैं। इस दौरान दर्द इतना बढ़ जा है कि, दवाईयों के बिना राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आती है।

Advertisment

किस वजह से होता है दर्द 

यहां पर पीरियड का यह दर्द यूटरस द्वारा बनाए जाना वाला एक केमिकल प्रोस्टाग्लैंडिंस के कारण होता है जिसके लिए दवाईयों को खाने से बेहतर नानी मां के नुस्खे आजमा कर देखें तो आपको तुरंत आराम मिलता है।

आइए जानते है पीरियड्स हो तो क्या करें

1- पीरियड्स होने के दर्द में आप हीटिंग बाथ ले सकती है इसमें पूरे शरीर को गर्म पानी में भिगो कर रखने से शरीर के हर पोर की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और पूरे शरीर को आराम मिलता है।

2- दर्द पर आराम देने के लिए हीटिंग पैड का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित होता है पीरियड्स के दौरान जब मांसपेशियां सिकुड़ कर दर्द पैदा करती हैं, तब हीटिंग पैड की गर्माहट से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और दर्द कम होता है।

Advertisment

3-हर महीने होने वाले पीरियड क्रैंप्स को कम करने के लिए आप व्यायाम को अपनाएं तो आराम मिलता है इसका कारण है कि, व्यायाम करने से  एंडोमॉर्फिन निकलते हैं। यह एक ऐसा केमिकल है, जो दर्द को कम करने में सहायक होते हैं।

4- पीरियड्स में अगर आप तनाव लेते है तो यह भी आपके लिए सही नहीं होता है। इसमें  आपके शरीर के दर्द सहने की क्षमता कम होती है इसलिए तनाव कम लें।

5- पीरियड के दौरान खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है इस दौरान आप विटामिन बी1 और मैग्नीशियम से भरपूर भोजन का सेवन करें तो आराम मिलता है। संतरा, मेवा, साबूत अनाज, दाल, पालक, एवोकाडो अपने खाने में शामिल करें।पर्याप्त मात्रा में फल और सब्जियां खाएं, तले भुने खाने से परहेज़ करें।

Advertisment

6- दर्द के दौरान आप सदियों से प्रयोग में लिए जाने वाले एक्यूपंक्चर उपाय को अपनाएं तो कारगार साबित होता है। इसके लिए आप एक्यूपंक्चर के सटीक प्वाइंट की जानकारी लेकर इसका उपयोग करें। यह तुरंत आराम पहुंचाने की तकनीक है।

7- जब दर्द असहनीय हो जाए और कोई उपाय काम न आए, तो डॉक्टर के निर्देश पर दर्द की दवाइयां लें।

8-पीरियड क्रैंप्स को कम करने के लिए आप योग और मेडिटेशन को शामिल कर सकते है इसे करने से कुछ हद तक इससे दर्द से आपको राहत मिल सकती है।

Advertisment

ये भी पढ़ें

Jawan Box Office Collection Day 2: दुनियाभर में जवान का बजा डंका, बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन की इतनी कमाई

G20 Summit 2023 Updates: स्पेन के राष्ट्रपति कोरोना वायरस से संक्रमित, जी20 शिखर सम्मेलन में नहीं लेंगे हिस्सा

Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में आज भी बारिश की चेतावनी, जानें अन्य राज्य के मौसम का हाल

Aaj Ka Panchang: आर्द्रा नक्षत्र और व्यतिपात योग में कब से लग रहा है राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग

menstrual cycle,menstrual pain remedies,menstrual cramps remedies,remedy for menstrual cramps,home remedies for period pain,menstrual pain

home remedies for period pain menstrual cramps remedies menstrual cycle menstrual pain menstrual pain remedies remedy for menstrual cramps
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें