Advertisment

Holi in MP CG : लोगों पर चढ़ा होली का खुमार, सीएम शिवराज सिंह और भूपेश बघेल ने दी प्रदेश वासियों को बधाई

Holi in MP CG : लोगों पर चढ़ा होली का खुमार, सीएम शिवराज सिंह और भूपेश बघेल ने दी प्रदेश वासियों को बधाई,

author-image
Bansal News
Holi in MP CG : लोगों पर चढ़ा होली का खुमार, सीएम शिवराज सिंह और भूपेश बघेल ने दी प्रदेश वासियों को बधाई

Holi in MP CG देश के साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होली का खुमार लोगों पर चढ़ा हुआ है। दो साल में कोरोना की बंदिशों के बाद पहली बार इस तरह होली का त्योहार मानाए जाने का मौका लोगों को मिला है। एमपी-सीजी के हर जिले और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने-अपने तरीके से होली के रंग में रंगकर त्योहार मना रहे हैं। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता के लिए होली की शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisment

भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन करने के बाद सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। भोपाल में सीएम निवास पर होली का आयोजन किया गया है। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान लोगों के साथ हर साल की तरह होली खेल रहे हैं।

सीएम ने ट्वीट कर लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि- खुशियों का गुलाल उड़े,स्नेह की वर्षा हो। हर हृदय में सद्भाव का भाव गुंजित हो। सौहार्द के आकाश में बांसुरी की मीठी धुन हो। रंगों को भी प्रेम के रंग में रंग दें, ऐसी होली हो। आपको #होली की हार्दिक बधाई। यह पर्व आपके जीवन में सुख,समृद्धि, आनंद के नए रंग घोले, यही कामना करता हूं।

Advertisment

इधर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने समस्त देश व प्रदेशवासियों को रंग और उमंग के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से कामना करता हूं कि आपसी प्रेम व उल्लास का यह उत्सव आप सभी के जीवन में सुख और समृद्धि का संचार करे।

छत्तीसगढ़ में होली की हुड़दंग

publive-image

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रदेश भर में होली की हुड़दंग जारी है। प्रदेश सहित राजधानी रायपुर में भी लोह होली के रंग में डूबे हुए हैं। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। बता दें कि सीजी में होली के उत्साह में फाग गीत गए जा रहे हैं। बच्चे-बुजुर्ग सभी होली के रंग में रंगे हुए हैं। इधर, बस्तर में होली पर रंग-गुलाल का खुमार लोगों पर चढ़ा हुआ है। यहां परंपरा का निर्वहन करते हुए सुबह सबसे पहले बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी के दर्शन करने लोग मंदिर पहुंचे और मंदिर के सामने हुए होलिका दहन के दर्शन किए, जिसके बाद होली का रंग चढ़ा। इधर, बिलासपुर में भी होलियार मस्ती के मूड में हैं। एक-दूसरे को रंग लगाकर सारे गिले-शिकवे भुलाकर मस्ती में झूम रहे हैं। भिलाई में मुख्यमंत्री निवास में होली खेली जा रही है। धूमधाम से सीएम भूपेश बघेल आम लोग के साथ होली मना रहे हैं।

[video width="352" height="640" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-08-at-8.08.51-AM.mp4"][/video]

Advertisment

प्रदेशभर में सुरक्षा के इंतजाम

होली पर्व को लेकर प्रदेशभर में सुक्षा के इंतजाम किए गए हैं। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। इसी के तहत प्रदेश की राजधानी रायपुर शहर और जिले में 1 हजार जवानों की तैनती की गई है। 60 चेकपॉइंट बनाकर जांच की जा रही है। 40 पेट्रोलिंग वाहनों से हुडदंगियों पर नजर रखी जा रही है। दोपहिया वाहनों में तीन सवारी और शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर कार्रवाई की जा रही है।

इधर, परेशानी भी

बिलासपुर में होली के जश्न के बीच खलल पड़ा। यहां शरारती तत्वों द्वारा पत्थर मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया गया, जिसके बाद मधुमखियों ने लोगों हमला कर दिया। इस दौरान सड़क किनारे तड़प रहे बुजुर्ग को बंसल न्यूज़ के रिपोर्टर उमेश मौर्य और प्रकाश राव ने अस्पताल में एडमिट कराया।

Chhattisgarh cm bhupesh baghel madhya pradesh cg MP holi CM Shivraj Singh Holi in MP CG
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें