Advertisment

Thane Gangrape And Murder: महिला से सामूहिक बलात्कार-हत्या के विरोध में प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी देने की मांग

Thane Gangrape And Murder: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में इसी साल जून महीने में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर दी थी।

author-image
aman sharma
Thane Gangrape And Murder: महिला से सामूहिक बलात्कार-हत्या के विरोध में प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी देने की मांग

Thane Gangrape And Murder: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में इसी साल जून महीने में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Thane Gangrape And Murder) कर उनकी हत्या कर दी थी। मामला सामने आने के बाद महाराष्ट्र समेत पूरे देश में इसको लेकर आक्रोश देखा गया।

Advertisment

इसको लेकर नवी मुंबई में रविवार विरोध मार्च निकाला गया। वहीं, एरोली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणेश नाइक और स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने काले रिबन बांधकर और हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की मांग की।

तीन सेवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी साल जून महीने में तीस साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म (Thane Gangrape And Murder) कर उसकी हत्या कर दी गई थी। महिला का शव 9 जुलाई को एक घाटी में पड़ा मिला था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या के आरोप में एक मंदिर के तीन सेवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं, लोगों की मांग है कि तीनों आरोपियों को फांसी दी जाए। विधायक गणेश नाइक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मैंने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की है।

Advertisment

ससुराल वालों से विवाद के बाद छोड़ा था घर

पुलिस ने बताया कि, पीड़िता ने 6 जुलाई को अपने ससुराल वालों से विवाद के बाद अपना घर छोड़ दिया था और ठाणे के कल्याण फाटा में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित एक मंदिर में चली गई थी। वहां, उस समय मंदिर में 3 सेवादार मौजूद थे।

उन सेवकों ने मिलकर पहले कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने मिलकर महिला का शव एक घाटी में फेंक दिया जो कि तीन दिन बाद 9 जुलाई को बरामद किया गया।

9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

बता दें कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में इसी महीने एक और मनावता को शर्मसार करने का मामला सामने आया था। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई थी। भिवंडी के शांति नगर इलाके में रहने वाले आरोपी अभय यादव ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के कुछ घंटों के बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Devendra Fadnavis: dy CM देवेंद्र फडणवीस को जल्द मिल सकती है BJP में बड़ी जिम्मेदारी, पीएम मोदी से की मुलाकात

ये भी पढ़ें- CG Congress Protest: महंगी बिजली समेत कई मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, आज बिजली ऑफिस का करेंगे घेराव

Advertisment
चैनल से जुड़ें