Advertisment

PEB EXAM 2022 : भोपाल में पीईबी भर्ती परीक्षा में जमकर हंगामा, अधिकारियों ने किए फोन बंद!

author-image
Preeti Dwivedi
PEB EXAM 2022 : भोपाल में पीईबी भर्ती परीक्षा में जमकर हंगामा, अधिकारियों ने किए फोन बंद!

भोपाल। PEB EXAM 2022  राजधानी भोपाल में चल रही पीईबी की भर्ती परीक्षा में शनिवार को हंगामा हो गया। वो इसलिए क्योंकि परीक्षा सेंटर पर दूसरी पाली का पेपर पहली पाली में बांट दिया गया। जिससे परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा कर दिया। जिसके बाद अधिकारियों ने फोन तक बंद कर लिए। आपको बता दें राजधानी में PEB (प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड) की भर्ती परीक्षा दो पालियों में हो रही है। जिसके अंतर्गत समूह-1 (उप समूह-1) में जिला वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, प्रबंधक ( गुणवत्ता नियंत्रक) (कार्यपालिक) पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा और समूह-2 (उप समूह-1) में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं सहायक गुणवत्ता नियंत्रक के (कार्यपालिक) के संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 शनिवार यानि आज दो पाली में पेपर थी।

Advertisment

परीक्षा के दौरान हुआ यूं कि दूसरी पाली का पेपर पहली पाली में बांट दिया गया। जिसके बाद कैंडिडेट्स ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान PEB के अधिकारियों ने कैंडिडेट्स को कई बार समझाने का प्रयास किया, पर वे नहीं माने। जानकारी के अनुसार इस हंगामें के बाद PEB अधिकारियों ने फोन बंद कर लिए हैं। मामला भोपाल के एक निजी कॉलेज का बताया जा रहा है।

MP Breaking News mp hindi news sarkari naukri peb exam 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें