Advertisment

MP Band Congress: बिट्टन मार्केट में पीसी शर्मा और समर्थकों ने बंद कराई दुकानें

MP Band Congress: बिट्टन मार्केट में पीसी शर्मा और समर्थकों ने बंद कराई दुकानें PC-Sharma-and-supporters-closed-shops-in-Bitton-Market

author-image
Bansal News
MP Band Congress: बिट्टन मार्केट में पीसी शर्मा और समर्थकों ने बंद कराई दुकानें

भोपाल। कांग्रेस आज प्रदेश में बढ़ी मंहगाई को लेकर आधे दिन के बंद का आह्वान कर रही है। वहीं कांग्रेस विधायक पीसी शनिवार सुबह अपने समर्थकों सहित बिट्टन मार्केट पहुंचे। यहां उन्होंने  खुली हुई दुकानों को बंद कराया। बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बढ़ती ईंधन कीमतों के खिलाफ आज राज्य में आधे दिन के 19 बंद का आह्वान किया है। पार्टी ने लोगों से सहयोग करने और आधे दिन के बंद को सफल बनाने का आग्रह किया। गौरतलब है कि शुक्रवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ ने एक वीडियो संदेश में कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के कारण लोग संकट में हैं। कमलनाथ ने कहा था कि सरकार राजस्व जुटाने में व्यस्त है और यह जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 20 फरवरी को आधे दिन के बंद का आह्वान किया है। मैं लोगों से सरकार को जगाने की कोशिश में शामिल होने की अपील करता हूं। सभी को इसका हिस्सा होना चाहिए।

Advertisment

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1362954504988073996?s=20

https://twitter.com/INCMP/status/1362980150309126145?s=20

vidhayak pc sharma pc sharma mp congress mp band mahngai ko lekar band congress vidhyak pc sharma Congress CG Breaking News bittopn market bhopal news bhopal congress Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal Bansal News MP CG Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp today news bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news band ka ahvan
Advertisment
चैनल से जुड़ें