Advertisment

Payare Miya Case :नींद की गोलियां खाने के बाद लड़की की हालत नाजुक, अस्पताल की बढ़ाई गई सुरक्षा

भोपाल। यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां payare miya case  मामले में बालिका सुधार गृह में नींद की गोली खाने वाली बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

author-image
Bansal News
Payare Miya Case :नींद की गोलियां खाने के बाद लड़की की हालत नाजुक, अस्पताल की बढ़ाई गई सुरक्षा

भोपाल। यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां payare miya case  मामले में बालिका सुधार गृह में नींद की गोली खाने वाली बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पांच बच्चियों में से एक बच्ची ने नींद की गोलियों का ओवरडोज लिया था। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लड़की को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक आईडी चौरसिया के मुताबिक अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मंगलवार को न्यायिक जांच के आदेश दे दिए। उधर बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिवार वालों ने बालिका सुधार गृह पर कई तरह के आरोप लगाया है। उन्होंने ये भी सवाल किया है कि बालिका गृह में नींद की गोलियां कैसे पहुंची।

Advertisment

हमीदिया अस्पताल के बाहर लगाया गया पुलिस बल
हमीदिया अस्पताल के बाहर आज पुलिस बल लगाया गया है। बालिका गृह की बच्ची की हालत को देखते हुए पुलिस बल लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर उसी केस में जांच के लिए अभी किशोर बालिका गृह में एसपी साउथ साई कृष्णा एवं महिला टीआई और मजिस्ट्रेट भी यहां पर निरीक्षण के लिए पहुंची और उसके बाद एसडीएम भी मौके पर पहुंचे हैं। जांच के बाद रिपोर्ट भोपाल कलेक्ब्र को सौंपी जाएगी।

sleeping pills security Payare Miya Case mp news in hindi MP Breaking News latest mp news in hindi increased hospitals girl eating critical condition CG Breaking News Breaking News bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें