Advertisment

Payal Birhor: बिरहोर आदिम जनजाति के लिए बड़ी उपलब्धि, पहली बार किसी लड़की ने पास की 10वीं की परीक्षा

झारखंड के हजारीबाग जिले में आदिम जनजातियों में शामिल बिरहोर के कुल 36 टांडों (बस्तियों) में पहली कोई लड़की 10वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण...

author-image
Bansal news
Payal Birhor: बिरहोर आदिम जनजाति के लिए बड़ी उपलब्धि, पहली बार किसी लड़की ने पास की 10वीं की परीक्षा

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में आदिम जनजातियों में शामिल बिरहोर के कुल 36 टांडों (बस्तियों) में पहली कोई लड़की 10वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह उपलब्धि सोलह वर्षीय पायल बिरहोर Payal Birhor ने प्राप्त की है। यह जानकारी अधिकारी ने दी।

Advertisment

हजारीबाग के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने पायल बिरहोर का 10वीं की परीक्षा उत्तीण करना Payal Birhor बिरहोर आदिम जनजाति के लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इस जनजाति में अब तक सिर्फ तीन लोगों के हाई स्कूल उत्तीर्ण होने और एक बिरहोर के स्नातक होने के आंकड़े उपलब्ध हैं। उपायुक्त ने बताया कि हजारीबाग में बिरहोरों के कुल 36 टांडे हैं और जनजाति के अधिकतर लोग शिकार एवं अन्य प्राकृतिक कार्यों से जीवन यापन करते हैं।

झारखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा के नतीजे सोमवार को जारी किए गए। आनंद ने बताया कि, पायल बिरहोर ने पढ़ाई में अत्यधिक रुचि दिखायी और अब इंटर (12वीं) की शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के लिए उसे प्रोत्साहित किया जायेगा। वहीं, पायल Payal Birhor ने बताया कि उसकी पढ़ाई में अत्यधिक रुचि है और हजारीबाग के सभी 36 टांडों के बिरहोरों में पहली बार हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने का गौरव प्राप्त करने पर बहुत अच्छा लग रहा है।

गौरतलब है कि हजारीबाग में बिरहोर जाति के करीब 11 हजार लोग रहते हैं। इसके अलावा पलामू और सिंहभूम में भी बिरहोर आदिम जनजाति का निवास है।

Advertisment
Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार Birhor tribal girl Birhor tribal gril Birhor tribe breaking news Birhor tribe latest news Birhor tribe news cbsc 10th class relut 2021 jharkhand tribe jharkhand tribe latest news Payal Birhor
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें