Advertisment

Patiala Women Death Case: गुरूद्वारा में शराब पी रही थी महिला, अज्ञात ने गोली मारी

पटियाला में एक गुरुद्वारा परिसर में कथित रूप से शराब पीने के कारण एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

author-image
Bansal News
Patiala Women Death Case: गुरूद्वारा में शराब पी रही थी महिला, अज्ञात ने गोली मारी

पटियाला। Patiala Women Death Case: पटियाला में एक गुरुद्वारा परिसर में कथित रूप से शराब पीने के कारण एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा के अनुसार घटना रविवार शाम को हुई।

Advertisment

जाने क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि परमिंदर कौर नामक महिला ने दुखनिवारण साहिब गुरुद्वारा के ‘‘सरोवर’’ के पास कथित रूप से शराब पी थी। अर्बन इस्टेट फेज वन निवासी 32 वर्षीय महिला को निर्मलजीत सिंह नामक व्यक्ति ने कई गोली मारीं। सिंह नियमित रूप से गुरुद्वारा आता था। शर्मा ने कहा, ‘‘परमिंदर कौर गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के सरोवर के पास शराब पी रही थी। जब संगत को इसका पता चला तो उन्होंने उसे प्रबंधक कार्यालय ले जाने का फैसला किया। हालांकि, वहां मौजूद निर्मलजीत सिंह सैनी नामक व्यक्ति ने गुस्से में आकर महिला को गोली मार दी।’’़

प्रॉपर्टी डीलर है आरोपी

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘सैनी ने अपने 32 बोर के लाइसेंसी रिवॉल्वर से महिला पर पांच राउंड गोलियां चलाईं।’’ पुलिस ने बताया कि कौर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो एक प्रॉपर्टी डीलर है और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

crime Punjab news Patiala Women Death Case
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें