Advertisment

Bihar LJP Conflict: LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए पशुपति पारस, नेशनल काउंसिल ने फैसले पर लगाई मुहर

Bihar LJP Conflict: LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए पशुपति पारस, नेशनल काउंसिल ने फैसले पर लगाई मुहर, Pashupati Paras elected as the National President of LJP IN Bihar LJP Conflict

author-image
Shreya Bhatia
Bihar LJP Conflict: LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए पशुपति पारस, नेशनल काउंसिल ने फैसले पर लगाई मुहर

पटना। (भाषा) लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले पार्टी के खेमे ने आज पारस को निर्विरोध पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने हाल ही में अपने भतीजे चिराग पासवान को लोकसभा में पार्टी के नेता और पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया था। अन्य दावेदार का नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाने पर हाजीपुर से सांसद पारस को निर्विरोध पार्टी का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

Advertisment

CM नीतीश से कर सकते हैं मुलाकात

पार्टी संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान के छोटे भाई और राज्य के पूर्व मंत्री पारस ने हाल ही में लोजपा के अन्य चार सांसदों के समर्थन से चिराग की जगह लोकसभा में पार्टी के नेता का ओहदा हासिल कर लिया है। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी शिष्टाचार मुलाकात कर सकते हैं। चिराग के समर्थक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पार्टी में फूट के पीछे हाथ होने का आरोप लगाते रहे हैं। यह तत्काल पता नहीं चल सका है कि लोजपा के पारस गुट की बैठक में चिराग के बारे में कोई निर्णय लिया गया या नहीं।

चिराग भी कर रहे हैं सदर होने का दावा
एक जहां पशुपति कुमार पारस को लोक जनशक्ति पार्टी का नया सदर चुन लिया गया है, वहीं, दूसरी तरफ़ चिराग पासवान ने भी लोक जनशक्ति पार्टी के कौमी सदर होने का दावा करते हुए अपने काबिले एतमाद राजू तिवारी को बिहार प्रदेश लोजपा का नया सदर बनाया है। दोनों ही ग्रुप लोक जनशक्ति पार्टी पर अपने दावेदारी पेश कर रहे हैं। अब ऐसे में ये माना जा रहा है कि ये झगड़ा चुनाव आयोग या कोर्ट में जाना तय है।

Advertisment
updates Surajbhan Singh Ram Vilas Paswan press conference Politics pashupati paras Pashupati Kumar Paras NDA mp chirag paswan news Lok Janshakti Party (LJP) Lok Janshakti Party LJP Splits LJP controversy ljp chirag paswan ljp chief chirag paswan ljp Latest Bihar News in Hindi chirag paswan speech chirag paswan songs Chirag Paswan Nitish Kumar chirag paswan news chirag paswan movie Chirag Paswan Lok Janta party chirag paswan ljp supremo chirag paswan ljp chirag paswan latest news chirag paswan jamui chirag paswan interview chirag paswan bihar chirag paswan at aap ki adalat Chirag Paswan bjp Bihar Politics Bihar News in Hindi Bihar news Bihar ljp conflict Bihar Hindi Samachar Bihar big shock to chirag paswan
Advertisment
चैनल से जुड़ें