Advertisment

Partial lockdown: राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद, कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत तक सीमित

Partial lockdown: राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद, कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत तक सीमित Partial lockdown: All educational institutions closed in the state, personnel attendance limited to 50 percent in offices

author-image
Bansal News
Maharashtra Lockdown : कोरोना गाइडलाइन तोड़ने पर सरकार की चेतावनी, नियम नहीं मानने पर लग सकता है लॉकडाउन

Partial lockdown in West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि के चलते सोमवार से सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने और कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत तक सीमित करने के आदेश के साथ कोविड संबंधी प्रतिबंधों को फिर लागू कर दिया है।

Advertisment

मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि राज्य में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे के बीच केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि लोकल रेलगाड़ियों को शाम सात बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलने की अनुमति होगी, जबकि सभी शॉपिंग मॉल और बाजारों को रात 10 बजे तक खुले रहने की अनुमति होगी, लेकिन उनकी आधी क्षमता के साथ। लंबी दूरी की ट्रेन अपने सामान्य समय के अनुसार चलेंगी।

कोलकाता में मेट्रो ट्रेन भी अपने सामान्य समय के अनुसार चलेंगी, लेकिन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ। उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर सहित पर्यटक आकर्षण के सभी स्थल बंद रहेंगे तथा स्विमिंग पूल, पार्लर, स्पा, वेलनेस सेंटर और जिम को भी बंद करने के लिए कहा गया है। द्विवेदी ने कहा कि मुंबई और नई दिल्ली से उड़ानें सप्ताह में केवल दो बार चलेंगी और ब्रिटेन से किसी भी उड़ान की अनुमति नहीं होगी। सिनेमा हॉल और थिएटर को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित रखने की अनुमति दी गई है।

एक बार में अधिकतम 200 लोगों या हॉल की 50 प्रतिशत क्षमता, जो भी कम हो, के साथ बैठक और सम्मेलन की अनुमति दी गई है। बार और रेस्तरां को रात 10 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहने की अनुमति दी गई है, जबकि भोजन एवं अन्य आवश्यक उत्पादों की होम डिलीवरी की अनुमति सामान्य परिचालन समय के अनुसार ही होगी। मुख्य सचिव ने कहा कि शादियों में 50 से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं दी जाएगी, और अंतिम संस्कार के दौरान केवल 20 व्यक्तियों को अनुमति दी जाएगी।

Advertisment

राज्य सरकार ने उद्योगों, कारखानों, मिल, चाय बागानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधन से दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में संक्रमण के शनिवार को 4,512 नए मामले दर्ज किए, जो पिछले दिन की तुलना में 1,061 अधिक हैं। कोलकाता में 2,398 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

lockdown WEST BENGAL West Bengal lockdown News kolkata lockdown west bengal lockdown bengal lockdown bengal lockdown news covid lockdown west bengal lock down chance in west bengal lockdown in bengal lockdown in bengal 2021 lockdown in west bengal lockdown in west bengal 2021 lockdown news in west bengal Partial lockdown partial lockdown in west bengal west bengal covid lockdown west bengal lockdown 2021 west bengal lockdown chart west bengal lockdown date west bengal lockdown news today west bengal lockdown news today live west bengal partial lockdown
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें