Advertisment

Parshuram Jayanti 2023: परशुराम जयंती पर सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा , ब्राहृण कल्याण बोर्ड की स्थापना होगी

Parshuram Jayanti 2023  भोपाल के गुफा मंदिर में चल रहे परशुराम जयंती पर सीएम शिवराज ने बड़ी स्थापना करते हुए कहा कि ब्राहृणों के ​कल्याण के लिए ब्राहृण कल्याण बोर्ड की स्थापना होगी।

author-image
Preeti Dwivedi
Parshuram Jayanti 2023: परशुराम जयंती पर सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा , ब्राहृण कल्याण बोर्ड की स्थापना होगी

भोपाल। Parshuram Jayanti 2023  भोपाल के गुफा मंदिर में चल रहे परशुराम जयंती पर सीएम शिवराज ने बड़ी स्थापना करते हुए कहा कि ब्राहृणों के ​कल्याण के लिए ब्राहृण कल्याण बोर्ड की स्थापना होगी। गुफा मंदिर में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री भोपाल पहुंच गए हैं। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री कैलाश विश्वास सारंग ने उनका स्वागत किया।

Advertisment

आज पूरे देश में परशुराम जयंती का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए शहर में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मंदिरों में भगवान परशुराम का जुलूस और पूजा पाठ का विशेष कार्यक्रम होगा। आपको बता दें आज बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी इसी के चलते भोपाल  में हैं।

Weekly Horoscope 24-30 April 2023: मिथुन राशि के पास आते-आते रुकेगा धन, क्या कहती है आपकी राशि

सीएम जाएंगे इंदौर — Parshuram Jayanti 2023 
इंदौर के पानापाव में परशुराम की जन्म स्थली पर जाकर परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे यहां पहुंच कर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Advertisment

सुबह 10 बजे गुफा मंदिर में होगा कार्यक्रम — Parshuram Jayanti 2023 Gufa Mandir Bhopal 
भोपाल के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर यहां भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जहां शास्त्री इसी भव्य शोभायात्रा के साथ मंदिर पहुंचेंगे। जहां वे सभी को संबोधित करेंगे। इतना ही नहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित कई बड़े नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

publive-image

Akshaye Tritiya 2023 : इस बार अक्षय तृतीया पर क्यों नहीं होंगी शादियां, जानें ज्योतिषीय कारण

भगवान विष्णु का 6 वां अवतार — Parshuram Jayanti 2023 Importance 
पंडित सनत कुमार खंपरिया के अनुसार वैसे तो ये दिन हर काम के लिए अबूझ मुहूर्त के रूप में माना जाता है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानि इस दिन भगवान विष्णु ने अपना 6वां अवतार लिया था। जब वे आवेशावतार भगवान परशुराम के रूप में जाने गए थे। यही कारण है कि इस दिन को परशुराम जयंती (Parshuram Jayanti) के रूप में मनाई जाती है।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य पंडित सनत कुमार खंपरिया के अनुसार जानते हैं कि भगवान परशुराम की कुछ खास बातें, जिन्हें जानना जरूरी है।

Guru Uday 2023 : इस दिन उदित हो रहे हैं गुरू, क्या होंगे बदलाव

भगवान परशुराम से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें Parshuram Jayanti 2023
1 — भगवान विष्णु ने वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को प्रदोष काल में ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर चौथी संतान के रुप में जन्म लिए थे।

2 — आपको बता दें परशुराम जी भगवान शिव के परम भक्त थे। उन्होंने अपनी कठोर तपस्या से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर उन्होंने वरदान स्वरुप उनको अपना एक अस्त्र परशु यानी फरसा दिया था।

Advertisment

3 — विष्णु पुराण के अनुसार, परशुराम जी का मूल नाम राम रखा गया था। लेकिन परशु धारण करने के कारण उनका नाम बदल कर परशुराम हो गया।

4 — पौराणिक कथाओं ​के अनुसार, भगवान विष्णु ने परशुराम जी को त्रेता युग में रामावतार होने पर वे पृथ्वी पर वास करने का वरदान दिया था। वे तपस्या में लीन रहेंगे। इसलिए माना जाता है कि वे आज भी जीवित हैं।

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया से पहले घर से निकाल फेंके ये चीजें, वरना द्वार से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी!

5 — ऐसा माना जाता है कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने उनको सुदर्शन चक्र दिया था। ताकि य​ही सुदर्शन चक्र वे द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण को दे सकें। फिर द्वापर युग में परशुराम जी ने श्रीकृष्ण को उनके गुरुकुल में चक्र सौप दिया।

6 — भगवान परशुराम शस्त्र विद्या में बहुत ही पारंगत थे। इतना ही नहीं उन्होंने भीष्म, द्रोष और कर्ण को तक शस्त्र विद्या दी थी। ऐसा भी कहा जाता है कि कलयुग में जब भगवान विष्णु का कल्कि अवतार होगा, तो भगवान परशुराम उनको शस्त्र विद्या का ज्ञान देंगे।

7 — पौराणिक कथाओं के अनुसार, क्षत्रियों के दंभ को तोड़ने के लिए भगवान परशुराम ने 21 बार उनका संहार किया।

8 — इस पौराणिक कथा से सभी परिचित हैं जब एक बार परशुराम जी भगवान शिव से मिलने कैलाश पर्वत पर पहुंचे, तो गणेश जी ने उनको रोक लिया। वे उनको मिलने नहीं दे रहे थे। तब उन्होंने ​क्रोधित होकर गणेश जी पर परशु से वार कर दिया। जिससे गणेश जी का एक दांत टूट गया था। इसी कारण भगवान श्री गणेश एक दंत कहलाए थे।

Multani Mitti Side Effects : आपको फायदे तो पता ही होंगे, अब जान लें मुल्तानी मिट्टी के साइड इफेक्ट्स भी

Bansal News MP Breaking News bhopal news parshuram jayanti 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें