Advertisment

तोते ने दी गवाही, महिला को हुई 9 साल की जेल, जानिए पूरा मामला

तोते ने दी गवाही, महिला को हुई 9 साल की जेल, जानिए पूरा मामला Parrot's testimony brought the woman's killers to jail vkj

author-image
deepak
तोते ने दी गवाही, महिला को हुई 9 साल की जेल, जानिए पूरा मामला

Agra Crime : दुनिया में तोता एक ऐसा पक्षी है जिसकी याददाश्त काफी तेजी होती है। तोता हमेशा अपने मालिक के प्रति सजग रहता है। तोते को अगर कोई बात बता दी जाए तो वह कभी नहीं भूलता। दुनिया में तोता ही एक ऐसा पक्षी है जो इंसानी भाषा को समझ और बोल सकता है। तोते की इन्हीं खूबियों के चलते एक महिला को 9 साल की जेल सुनाई गई है। जी हां मामला यूपी के आगरा का है। यहां एक तोते की गवाही ने एक महिला को 9 साल के लिए जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया।

Advertisment

दरअसल, तोते की मौत महिला की हत्या के 6 बाद हो गई थी, लेकिन तोता तो अपने मालिक का वफादार था। वह मरने से पहले हत्यारों का सुराग घरवालों को दे गया। और उसी सुराग ने महिला को 9 साल की जेल करवा दी।

जानिए पूरा मामला

खबरों के अनुसार आगरा की रहने वाले विजय शर्मा अपनी बेटी और बेटे के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए फिरोजाबाद गए थे। घर में पत्नी नीलम और पिता आनंद शर्मा थे। उसी दौरान विजय शर्मा की पत्नी निलम शर्मा की हत्या और लूटपाट हो गई। महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी आशू उर्फ आशुतोष गोस्वामी को गिरफ्तार किया था। महिला की हत्या आशु ने की, इसका सुराग पुलिस को पालतू तोते से लगा था। जिसका जिक्र पुलिस ने अपनी विवेचना में किया है।

तोते ने ऐसे दिया हत्या का सुराग

महिला की हत्या के बाद घर का माहौल गमगीन था। वही घर में रहने वाला तोता भी काफी दुखी था क्योंकि तोतो महिला और घरवालों के साथ काफी दिनों से रह रहा था। तोतो का गुमशुम रहना महिला के पति को खल नहीं रहा था। एक दिन वियज ने तोते से बात करते हुए कहा की जब निलम को कोई मार रहा था तब तुम तो घर पर ही थे। विजय ने तोते के सामने उन लोगों के नाम लिए जिन पर उसको अपनी पत्नी की हत्या करने का शक था। जैसे ही विजय ने तोते के सामने अपने भांजे आशु का नाम लिया तो तोता जोर जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद विजय ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

Advertisment

आशू ने किया गुनाह कबूल

तोते की इस हरकत के बाद पुलिस ने जब आशू से कड़ी पूछताछ की तो वह टूट गया और नीलम की हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया। आशू ने पुलिस की पूछताछ में बताया की उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

तोते के सामने हुई थी हत्या

पुलिस के अनुसार तोते को नीलम से काफी लगाव था। तोता हमेशा नीलम के साथ खाना खाता था और खेलता था। वही आरोपी आशु निलम की बुआ का लड़का था। आशु का घर में आना जाना लगा रहता था। आशू की घर में रखे पैसे और जेवर पर नजर थी। इसलिए उसने लूट की योजना बनाई। एक दिन उसे मालूम चला की घर में सिर्फ दो लोग है तो उसने घर आकर निलम और घर के पालतू कुत्ते की चाकू से हत्या कर दी। आशू जब नीलम की हत्या कर रहा था उस समय तोता भी घर पर ही था। तोते ने पूरी घटना देखी थी, लेकिन मरने से पहले तोता घरवालों को अपनी मालकिन की हत्या के आरोपी को सलाखों के पीछे डाल कर चला गया।

तोता हीरा तोता ने दिलाई सजा UP Crime News up crime Parrot punished the woman hindi crime serials crime thriller crime patrol serial crime patrol satark crime patrol new episode crime patrol dial 100 crime patrol dastak crime patrol clip crime patrol 2019 crime patrol crime news crime in india crime in agra crime Agra Police Agra News agra crime news Agra Crime Agra
Advertisment
चैनल से जुड़ें