/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/prakash-singh-badal-passes-away.jpg)
Parkash Singh Badal : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया और देश तथा पंजाब के विकास के लिए उनके अपार योगदान को याद किया।
पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके बादल का मंगलवार को चंडीगढ़ के पास मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें नौ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 95 वर्ष के थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बादल आजादी के बाद के सबसे बड़े राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे।
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘हालांकि, सार्वजनिक सेवा में उनका अनुकरणीय करियर काफी हद तक पंजाब तक ही सीमित था, लेकिन देश भर में उनका सम्मान किया जाता था। उनके निधन से एक रिक्तता पैदा हो गयी है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’’
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1650899579494121481
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बादल का निधन पंजाब और देश के लिए बड़ी क्षति है। उपराष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘उन्हें उनके असाधारण नेतृत्व, दूरदृष्टि और लोगों के कल्याण के प्रति अटूट समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बादल ने न सिर्फ पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किये, बल्कि देश के विकास में भी बहुत योगदान दिया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, 'प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं।
वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास में बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया और महत्वपूर्ण समय के दौरान राज्य को नेतृत्व दिया।'
बादल के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने कई दशकों तक उनके साथ निकटता से बातचीत की है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, 'मुझे उनके साथ हुई कई बातचीत याद है, जिसमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट रूप से झलकती थी। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना।'
Solar City Sanchi: मई में मध्य प्रदेश को मिलेगा एक और तमगा, ये शहर बनेगा पहली सोलर सिटी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बादल ने दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और किसानों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय योगदान दिए।
राजनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘बादल साहब माटी के लाल थे, जो जीवन भर अपनी जड़ों से जुड़े रहे। मैं कई मुद्दों पर उनके साथ अपनी बातचीत को बड़े चाव से याद करता हूं। उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनके शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ’’
Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी ने धरना कर रहे पहलवानों का समर्थन किया
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शाह ने कहा कि बादल का बेजोड़ राजनीतिक अनुभव सार्वजनिक जीवन में उनके लिए बहुत मददगार रहा और बादल को सुनना हमेशा सुखद रहता था।
केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘वरिष्ठ राजनेता श्री प्रकाश सिंह बादल साहब का निधन अत्यंत दुखद है। कई दशकों का उनका राजनीतिक जीवन गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित था। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।’’
शाह ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें कई बार बादल से मिलने का मौका मिला। शाह ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘उनका अद्वितीय राजनीतिक अनुभव मेरे लिए सार्वजनिक जीवन में बहुत मददगार था और उन्हें सुनने में हमेशा आनंद आता था। उनके साथ मुलाकातों की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। ओम शांति शांति शांति। ’’
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने बादल को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें पंजाब की राजनीति का अगुआ बताया और कहा कि वह एक जमीनी नेता थे और राज्य के विकास के लिए अथक परिश्रम करके उन्होंने खुद को जनता का प्रिय बना लिया। आडवाणी ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी शिरोमणि अकाली दल भाजपा के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक थी और उसने 1990 के दशक में भाजपा के साथ मिलकर केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई। ’’
Quad Leaders Summit : क्वाड नेता 24 मई को सिडनी में करेंगे बैठक
आडवाणी ने कहा, ‘‘मैंने उनके साथ एक लंबा और गहरा जुड़ाव साझा किया और मैं किसानों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए उनकी सादगी और प्रतिबद्धता के लिए उनकी प्रशंसा करता हूं।’’ भाजपा नेता ने बादल के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पंजाब और हरियाणा के राज्यपालों तथा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया।
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने बादल को भारतीय राजनीति में एक बड़ी शख्सियत और एक ऐसा नेता बताया, जिसने पंजाब के लोगों की विशिष्टता के साथ सेवा की। बनवारीलाल पुरोहित ने कहा, ‘‘बादल ईमानदारी, ज्ञान और करुणा के व्यक्ति थे, जिन्होंने अपना जीवन हमारे लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वह पंजाब के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने हमारे राज्य और यहां के लोगों के हितों को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास किया।’’
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘वह एक सक्षम प्रशासक और सबसे बढ़कर एक अच्छे इंसान थे।’’ मोहाली में अस्पताल पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल को सांत्वना दी। अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए खट्टर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बादल दूरदर्शिता वाले नेता थे। खट्टर ने कहा, ‘‘उन्होंने हमेशा किसानों, गरीबों और दलितों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने लोगों की सेवा की और आज उनके निधन से एक युग का अंत हो गया।’’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बादल के निधन पर दुख जताया है। योगी आदित्यनाथ ने एक शोक सन्देश में कहा, ‘‘श्री प्रकाश सिंह बादल एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने समाज के गरीब, कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार के मंत्री के रूप में श्री बादल की सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि बादल एक कद्दावर राजनीतिक शख्सियत थे, जिनका पंजाब के विकास में योगदान बहुत बड़ा है और उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, 'वह एक बड़ी राजनीतिक हस्ती थे, जिनका पंजाब के विकास में बहुत योगदान है और इसे हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।' कांग्रेस ने कहा कि उनके निधन से भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हुआ।
Punjab Kapurthala Ghantaghar : 120 साल पुरानी घड़ी में वापस आई जान, फिर से दिखाने लगी आज का समय
कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विपक्ष के कई अन्य नेताओं ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक जताया और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया।
खरगे ने ट्वीट किया, 'प्रकाश सिंह बादल जी भारतीय राजनीति के कद्दावर नेता थे। यद्यपि हमारे बीच वैचारिक मतभेद थे, उन्होंने अपनी सरलता और कार्यकर्ताओं के प्रति वफादारी के चलते पंजाब के लोगों में बहुत सम्मान अर्जित किया था। कई बार मुख्यमंत्री रहे। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।'
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का समाचार दुखद है। वह आजीवन भारत और पंजाब की राजनीति के एक कद्दावर नेता रहे।'
उन्होंने कहा, 'श्री सुखबीर सिंह बादल समेत उनके सभी शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।'' दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, 'पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की बेहद दुखद जानकारी मिली। वाहेगुरू जी उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
IPL 2023: लखनऊ सुपरजाइंट्स को बड़ा झटका, ये स्टार तेज गेंदबाज हुआ आईपीएल से बाहर
मेरी संवेदनाएं सुखबीर बादल जी एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं।' जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने ट्वीट किया, 'देश के वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ, शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनके निधन से देश ने एक संघर्षशील नेता खो दिया है।'
उन्होंने कहा, 'ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोकाकुल परिजनों के लिए दुःख सहने की शक्ति की कामना करता हूं।' पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी ने भी बादल को श्रद्धांजलि दी। अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे राज्य और पूरे देश के लिए क्षति है।
KNP Cheetah: ‘पवन’ को दो मादा चीतों के साथ बड़े बाड़े में छोड़ा
अमरिंदर सिंह ने कहा कि बादल एक कद्दावर नेता थे, जिनका सभी राज्यों और राजनीतिक दलों में सम्मान किया जाता था। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी और इससे पैदा हुई कमी को भरना मुश्किल होगा।
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘देश के वरिष्ठ राजनेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।
WhatsApp News: अब कई सारे फोन में चलाएं व्हॉट्सएप, नया फीचर पेश
भावभीनी श्रद्धांजलि।’’ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने ट्वीट करके कहा, ‘‘काफी लम्बा सम्मानित राजनीतिक सफर तय करने वाले शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी के आज निधन हो जाने की ख़बर अति-दुःखद। उनके परिवार व समस्त समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।
ये भी पढें..
>>आज का मुद्दा: छिंदवाड़ा में छिड़ेगी जंग! सियासत का ‘हॉट सेंटर’ बना छिंदवाड़ा!
>>MP Wife Kidnapping: पत्नी को किडनैप कर रहा था पति, पुलिस ने बचाया, जानिए क्या है वजह
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें