Advertisment

Paralympics 2024: आज से शुरू होगा पैरालंपिक, 100 से ज्यादा खिलाड़ी होंगे उद्घाटन समारोह में शामिल, ये रहेंगे ध्वजवाहक

Paris 2024 Paralympics: पेरिस पैरालंपिक खेलों के महाकुंभ की शुरुआत आज से होने वाली है। भारत इस बार 12 खेलों में भाग ले रहा है।

author-image
aman sharma
Paris 2024 Paralympics

Paris Paralympic Games start today India participate in 12 sports Indian team 179 members Sumit Antil and Bhagyashree Jadhav flag bearers Hindi news

Paris 2024 Paralympics: फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक 2024 की सफल मेजबानी करने के बाद पेरिस पैरालंपिक की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज से इसकी शुरुआत होने जा रही है। पेरिस पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के 100 से अधिक सदस्य हिस्सा लेंगे। इनमें 52 खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात यह है कि खेलों के इतिहास में उद्घाटन समारोह पहली बार किसी स्टेडियम के बाहर आयोजित किया जाएगा। वहीं , जिन खिलाड़ियों की गुरुवार को प्रतियोगिताएं होंगी, वह देशों की परेड का हिस्सा नहीं होंगे। इनमें 10 सदस्यीय निशानेबाजी दल भी शामिल है।

Advertisment
सुमित अंतिल और भाग्यश्री जाधव होंगी ध्वजवाहक

भारतीय पैरालंपिक समिति कि अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा कि जिन खिलाड़ियों की 29 अगस्त को स्पर्धाएं हैं, वह उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे। निशानेबाजी टीम देशों की परेड में भाग नहीं लेगी। देशों की परेड में भारत के 106 सदस्य शामिल हैं, जिसमें 52 खिलाड़ी और 54 अधिकारी हैं।

https://twitter.com/AIRNewsHindi/status/1828596656193118645

वहीं, भारत की और से संयुक्त ध्वजवाहक भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव होंगी। उद्घाटन समारोह चैंप्स एलिसीस और प्लेस डे ला कोंकोर्ड में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, भारत ने पेरिस पैरालंपिक में रिकॉर्ड 84 सदस्यीय दल भेजा हैं।

179 सदस्य भारतीय दल में शामिल

भारत की तरफ से 84 सदस्यीय टीम 28 अगस्त से शुरू हो रहे पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेगी, जिसमें उनके साथ 95 अधिकारी भी साथ गए हैं। इनमें खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों को मद्देनजर रखते हुए उनके साथ जाने वाले निजी कोच और सहायक भी शामिल हैं। इस तरह भारत के कुल 179 सदस्य शामिल हैं। इन 95 अधिकारियों में से 77 टीम अधिकारी, 9 दल के स्वास्थ्य अधिकारी और 9 अन्य दल अधिकारी शामिल हैं।

Advertisment
खिलाड़ियों से रिकॉर्ड पदक जीतने की उम्मीद

इससे पहलले भारत ने 2021 टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण पदक के साथ रिकॉर्ड 19 पदक अपनी झोली में डाले थे। वह रैंकिंग में 24वें पायदान पर रहा था। इसके तीन साल बाद भारत का लक्ष्य रहेगा कि वह इस बार स्वर्ण पदकों की संख्या में इजाफा करें और कम से कम भारत को 25 से अधिक पदक जिताएं। बता दें कि भारत पेरिस पैरालंपिक 2024 में कुल 12 खेलों में भाग ले रहे हैं, जबकि टोक्यो में 54 सदस्यीय टीम ने मिलकर 9 खेलों में भाग लिया था। यानी इस बार भारत तीन अधिक खेलों में भी भाग ले रहा है।

ये भी पढ़ें- Bengal Protest: बंगाल में ट्रिपल टेंशन! BJP ने बुलाया 12 घंटे का बंद, CM ने सरकारी कर्मचारियों को दिए ये निर्देश

ये भी पढ़ें- Champai Soren: इसलिए BJP में शामिल हुए हैं चंपई सोरेन! पूर्व CM ने खुद बताई वजह ; आज दे सकते हैं JMM से इस्तीफा

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें