Advertisment

स्वदेश लौटीं मनु भाकर: दिल्ली पहुंची मनु भाकर, पेरिस ओलंपिक 2024 में जीते थे दो मेडल; स्वागत करने पहुंचे फैंस

Manu Bhaker Return India: पेरिस ओलंपिक 2024 में कमाल का प्रदर्शन करने वालीं मनु भाकर स्वदेश लौट आई हैं। शूटिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

author-image
aman sharma
स्वदेश लौटीं मनु भाकर: दिल्ली पहुंची मनु भाकर, पेरिस ओलंपिक 2024 में जीते थे दो मेडल; स्वागत करने पहुंचे फैंस

Manu Bhaker Return India: पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाली मनु भाकर (Manu Bhaker Return India) स्वदेश लौट आई हैं। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में और मिक्स्ड इवेंट में सबरजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य पदक जीते थे।

Advertisment

भारत लौटने पर एयरपोर्ट (Manu Bhaker Return India) पर उनका जोरदार स्वागत किया है। उनके फैंस उन्हें पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई देने पहुंचे। वहीं, इस दौरान उनके साथ उनके कोच भी मौजूद थे।

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। मनु भाकर ने टर्मिनल के वीआईपी गेट नंबर 3 से बार निकलीं, जहां पर पहले से ही उन्हें फैंस और परिवार वाले उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मनु के साथ उनके कोच जसपाल राणा भी नजर आए। दोनों ने मनु और उनके कोच को फैंस ने मालाओं से लाद दिया।

ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत

मनु भाकर के स्वदेश लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने जमकर नारे बाजी की। लोग ढोल की थाप पर जमकर नाच रहे हैं और जश्न मनाते नजर आए। मनु ने इस दौरान पेरिस ओलंपिक में जीते दोनों रजत पदक मीडिया को भी दिखाया। मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह के दौरान भारत की ध्वजवाहक होंगी।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1821042895304163528

मनु ने जीते थे दो मेडल

पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर के ब्रॉन्ज मेडल के साथ ही भारत का भी खाता खुला था। मनु ने वुमेंस की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में रजत पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने सबरजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

इसके बाद मनु भाकर के पास ओलंपिक में तीन मेडल जीतकर इकमात्र भारतीय बनकर इतिहास रचने का सुनहरा अवसर था, लेकिन वह 25 मीटर पिस्टल इवेंट में वह मामूल अंतर से चूक गईं और चौथे स्थान पर रही थीं।

ये भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न पर उठाई आवाज: दिल्ली की सड़कों पर किया प्रदर्शन; ओलंपिक में विनेश फोगाट ने बढ़ाई भारत के पहले गोल्ड की आस

Advertisment

ये भी पढ़ें- Mukhtar Ansari Shooter: STF की टीम ने मुठभेड़ में मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर को किया ढेर, एक लाख का इनाम था घोषित

Advertisment
चैनल से जुड़ें