/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/hockey-3.jpg)
हाइलाइट्स
भारत 1980 मास्को ओलंपिक में बना था चैंपियन
अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए स्पेन से खेलेगा
अब सेमीफाइनल में बिना गोलकीपर के खेली
Paris Olympics 2024: भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास बनाने से चूक गई और जर्मनी से 2-3 के स्कोर से हार गई।
यदि सेमीफाइनल में आज भारत जीत दर्ज करता तो मॉस्को ओलंपिक की कहानी दोहरा सकता था।
अब भारत को अपना ब्रॉन्ज मेडल सुरक्षित रखने के लिए स्पेन से खेलना होगा। यह मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाएगा।
https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1820907517909639633
मंगलवार, 6 अगस्त को हुए रोमांचक सेमीफाइनल (Paris Olympics 2024) मुकाबले में जर्मनी ने भारत को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। जहां जर्मनी का मुकाबला नीदरलैंड से होगा।
इससे पहले खेल गए एक अन्य सेमीफाइनल में नीदरलैंड ने स्पेन को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की है।
यहां बता दें पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में टोक्यो ओलंपिक की चैंपियन बेल्जियम और रनरअप ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।
टोक्यो में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
रोहिदास पर रहा एक मैच का बैन
भारतीय टीम के स्टार डिफेंडर अमित रोहिदास को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रेड कार्ड दिखाकर कर पूरे मैच से बाहर कर दिया गया था।
इसकी वजह ऑन फील्ड अंपायर द्वारा ब्रिटिश फॉरवर्ड विल कैलन के चेहरे के पास से रोहिदास को स्टिक घुमाते हुए देखा गया।
हालांकि इसके बाद रोहिदास को रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद भारतीय टीम को 43 मिनट तक 10 खिलाड़ियों से खेलना पड़ा।
हालांकि टीम ने फिर भी शानदार प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबर रही थीं। फिर पेनाल्टी शूटआउट में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हराया।
इस दौरान गोलकीपर पीआर श्रीजेश शानदार खेल दिखाया। पेनाल्टी शूटआउट में भी दो गोल (Paris Olympics 2024) बचाए।
भारत बनाम जर्मनी हॉकी: हेड-टू-हेड
कुल मैच : 19
भारत जीता: 8
जर्मनी जीता: 7
ड्रॉ मैच: 4
भारत के गोल: 43
जर्मनी के गोल: 40
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: कुश्ती के फाइनल में पहुंचीं विनेश फोगाट, सिल्वर मेडल पक्का, अब गोल्ड पर लगाएंगी दांव
पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम
गोलकीपर: पी आर श्रीजेश.
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय.
मिडफील्डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद.
फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह.
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें