Advertisment

Paris Olympics 2024 Hockey : भारतीय हॉकी के अजेय अभियान पर लगा ब्रेक, बेल्जियम से हारा, फिर भी क्वार्टरफाइनल में पहुंचा

Paris Olympics 2024 Hockey : भारतीय हॉकी के अजेय अभियान पर लगा ब्रेक, बेल्जियम से 2-1 से हारा, फिलहाल क्वार्टरफाइनल की राह आसान

author-image
BP Shrivastava
Paris Olympics 2024 Hockey : भारतीय हॉकी के अजेय अभियान पर लगा ब्रेक, बेल्जियम से हारा, फिर भी क्वार्टरफाइनल में पहुंचा

हाइलाइट्स

  • भारत हॉकी मुकाबले में बेल्जियम से 2-1 से हारा
  • लीग का अंतिम मुकाबला कल ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा
  • हार के बाद भी भारत क्वार्टरफाइनल में
Advertisment

Paris Olympics 2024 Hockey : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अजेय अभियान पर गुरुवार को ब्रेक लग गया। भारतीय टीम पूल बी में अपने लीग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम से 2-1 से हरा गई। अब भारत अंतिम लीग मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। हालांकि, इस हार के बाद भी भारत का नाटआउट (क्वार्टरफाइनल) दौर में पहुंचना तय है।

भारत के लिए अभिषेक सिंह ने 18वें मिनट में एकमात्र गोल दागा। बेल्जियम के लिए थिब्यू स्टॉकब्रोक्स और जॉन डोहमेन ने गोल किया

यहां बता दें, इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में न्यूलीलैंड को 3-2 से  और आयरलैंड को 2-1 से हराया था, जबकि दूसरा मुकाबला अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था।

Advertisment

इस (Paris Olympics 2024 Hockey) पूल में अब भारत को ऑस्ट्रेलिया से और खेलना

गोल रहित रहा पहला क्वार्टर

publive-image

पहले क्वार्टर में भारत की गलती के कारण बेल्जियम को 8वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला।

हालांकि, पहली बार अमित रोही दास ने बचाव किया और दोबारा श्रीजेश ने गेंद को क्लियर किया।

Advertisment

10वें मिनट में अभिषेक सिंह ने फील्ड गोल करने की कोशिश लेकिन बेल्जियम के गोलकीपर उसे नाकाम कर दिया। इस तहर पहला क्वार्टर गोल रहित (Paris Olympics 2024 Hockey) रहा है।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने बनाई बढ़त

दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहला गोल दागा। 18वें मिनट में बेल्जियम के डिफेंडरों को छकाते हुए अभिषेक ने शानदार फील्ड गोल किया।

इससे पहले विवेक सागर ने शॉट मिस किया था, लेकिन अभिषेक ने कोई गलती नहीं की।

Advertisment

इसके बाद बेल्जियम को 23वें और 24वें मिनट पेनल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि, श्रीजेश ने दोनों आक्रमणों का उम्दा बचाव किया।

25वें मिनट में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर मिस किया। 26वें मिनट में टॉम बून को ग्रीन कार्ड मिला और उन्हें दो मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। पहले हाफ में भारत 1-0 से आगे (Paris Olympics 2024 Hockey) रहा।

तीसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने दागे दो गोल

तीसरे क्वार्टर में भारत दबाव में खेलते दिखाई दिया। इसका फायदा बेल्जियम ने उठाया और 33वें मिनट में थिब्यू स्टॉकब्रोक्स ने फील्ड गोलकर टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।

Advertisment

इसके बाद लगातार 43वें और 44वें मिनट में बेल्जियम को पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन श्रीजेश ने इस बार बेहतरीन बचाव किया।

हालांकि, 44वें मिनट जॉन डोहमेन ने गोल कर बेल्जियम ने 2-1 से बढ़त हासिल की।

इसके बाद भारत को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन अमित रोही दास इस पर गोल करने से चूक (Paris Olympics 2024 Hockey) गए।

Advertisment

अंतिम मिनट में भारत ने गंवाया बराबरी का मौका

चौथे और अंतिम क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। 51वें मिनट में भारत को गोल करने का मौका मिला, लेकिन अभिषेक और सुमित का तालमेल डगबड़ा गया और स्कोर करने से चूक गए।

हालांकि जबावी हमले में बेल्जियम को पेनल्टी कॉर्नर हासिल हुआ, उसे भी भारतीय डिफेंडर्स ने नाकाम कर दिया।

रफ गेम खेलने के कारण 54वें मिनट भारतय खिलाड़ी राजकुमार पाल को यलो कार्ड दिखाया गया।

इसके बाद खेल खत्म होने के अंतिम मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत गोल नहीं कर सका और भारत 2-1 से मुकाबला गंवा (Paris Olympics 2024 Hockey) दिया।

ये भी पढ़ेंParis Olympics 2024: इस Olympic में भारत का तीसरा मेडल, Swapnil Kusale ने जीता ब्रॉन्ज

भारत का ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच कल ऑस्ट्रेलिया से

भारत का ग्रुप बी के अपने अंतिम मुकाबले में शुक्रवार, 2 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा।

भारत अब तक दो जीत, एक ड्रॉ और एक हार के बाद पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच (Paris Olympics 2024 Hockey) गया है।

भारत के अभी 7 अंक हैं। पॉइंट टेबल में बेल्जियम टॉप पर है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें