Advertisment

India Hockey Team: पेरिस ओल‍ंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

India Hockey Team Grand Welcome: पेरिस ओल‍ंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम भारत वापस लौट आई है।

author-image
Aman jain
India Hockey Team Grand Welcome

India Hockey Team Grand Welcome

India Hockey Team Grand Welcome: पेरिस ओल‍ंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम भारत वापस लौट आई है।

Advertisment

भारतीय टीम का देश की राजधानी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर दमदार स्‍वागत हुआ। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओल‍ंपिक 2024 में स्‍पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

अब टीम भारत वापस आ गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर टीम का जबदस्त और जोरदार स्वागत हुआ। भारतीय टीम के स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर ही फैन्‍स पहुंच गए थे।

https://twitter.com/ANI/status/1822130524145508389

फैन्‍स ने ढोल नगाड़े बजाकर टीम का स्‍वागत किया है। इस स्‍वागत के दौरान भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने एयरपोर्ट के लॉन्ज से बाहर निकलकर डांस भी किया है।

Advertisment

टीम के कप्तान और सरपंच साहब के नाम से मशहूर हो चुके हरमनप्रीत सिंह ने टीम द्वारा जीता गया मेडल भी फैन्‍स और मीडिया को दिखाया है।

https://twitter.com/ANI/status/1822130967575740445

भारत ने 52 साल बाद लगातार जीते 2 मेडल

भारतीय हॉकी टीम 52 साल बाद ओलंपिक में लगातार 2 मेडल जीते हैं। इससे पहले 1960 से 1972 तक भारत ने हॉकी में लगातार 4 मेडल जीते थे। फिर 1976 ओलंपिक में देश को कोई मेडल नहीं मिला।

इसके बाद 1980 में गोल्ड जीता (Paris Olympics 2024) था।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1822139838545420714

1968-72 में लगातार भारत ने जीते से ब्रॉन्ज मेडल

1980 के बाद से भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में मेडल के लिए तरसती रही। फिर मेडल का सूखा 40 साल बाद खत्म हुआ और भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Advertisment

अब हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतकर 52 साल बाद इतिहास रचा है।

1972 के बाद भारत ने हॉकी में लगातार 2 मेडल जीते हैं। 1968 और 1972 में भी भारत ने लगातार 2 ब्रॉन्ज ही जीते (Paris Olympics 2024) थे।

https://twitter.com/ANI/status/1822131554639860027

अब तक भारत ने जीते 4 ब्रॉन्ज मेडल

पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक (8 अगस्त) 4 मेडल जीते हैं और यह चारों ब्रॉन्ज मेडल हैं। पिछले तीनों ब्रॉन्ज शूटर्स ने जीते हैं यानी शूटिंग इवेंट में आए हैं।

Advertisment

सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया। फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया।

जिसमें उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे। तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में जीता।

यह भी पढ़ें- TVS Ntorq 125 Scooter Updated: TVS लेकर आया नया स्‍कूटर, नए कलर ऑप्‍शन के साथ मिलेंगे नए फीचर्स, जानें इसकी खास कीमत

भारतीय हॉकी टीम Harmanpreet Singh paris olympics 2024 indian hockey team won bronze medal hockey india won bronze medal indian hockey bronze medal Match hockey india in paris olympics hockey india in olympics hockey india consecutive two medal winning in olympics pr sreejesh पेरिस ओलंपिक 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें