/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/tvgvgvgvgvgvgvgvgvgvgvgvgvgvgvgvgvgvgvgvg.jpg)
Raghav Chadha-Parineeti Chopra: कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एक साथ रेस्टूरेंट से बाहर निकलते स्पॉट किए गए थे। जिसके बाद दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी। वहीं अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों सेलिब्रिटी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अक्टूबर 2023 में शादी कर सकते है। इसके साथ ही दावा किया गया है कि परिणीति और राघव का रोका यानी सगाई पहले ही हो चुकी है।
RCB VS PBKS: पटरी पर लौटी बेंगलुरू, पंजाब किंग्स को दी मात
कई मीडियो रिपोर्ट में कहा गया है, ''परिणीति और राघव का रोका हो गया है। यह एक पारिवारिक मामला था और वे दोनों बहुत खुश हैं। दोनों के इस साल अक्टूबर के अंत तक शादी करने की संभावना है। परिणीति और राघव को शादी को लेकर कोई हड़बड़ी में नहीं हैं और उन दोनों के पास काम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। "
प्रियंका चोपड़ा भी रहेंगी मौजूद
कहा जा रहा है कि परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा परिणीति की शादी के लगभग उसी समय भारत में होंगी। वह 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाले Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल के लिए देश में होंगी। वह इस फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन हैं।
[caption id="attachment_211106" align="alignnone" width="1200"]
रेस्टूरेंट से बाहर निकलते राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा[/caption]
बता दें कि परिणीति और राघव को इस महीने की शुरुआत में मुंबई में एक साथ देखा गया था। हालांकि उन्होंने डेटिंग अफवाहों की खबरों को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। अभिनेता को हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर जाते हुए देखा गया था। मनीष ने आखिरी बार कियारा आडवाणी का दुल्हन का जोड़ा डिजाइन किया था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें