Advertisment

MP Indore News: भूख-प्यास से बिलखते चार लड़के-लड़कियों को एक कंबल के सहारे छोड़ गए माता-पिता

MP Indore News मध्य प्रदेश के इंदौर में भूख से बिलखते चार बच्चों के लिए एक कंबल के सहारे महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के बाहर छोड़ गए मां-बाप।

author-image
Bansal News
MP Indore News: भूख-प्यास से बिलखते चार लड़के-लड़कियों को एक कंबल के सहारे छोड़ गए माता-पिता

इंदौर। MP Indore News मध्य प्रदेश के इंदौर में भूख से बिलखते चार बच्चों के लिए उसके मां-बाप एक कंबल के सहारे छोड़ गए। जानकारी लगने पर संयोगितागंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को खाना खिलाया और पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता ने कहा था कि वे खाना लेकर थोड़ी देर में आ रहे हैं, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटे।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Afzal Ansari: सांसद नहीं रहा अफजाल अंसारी, लोकसभा सचिवालय ने खत्म की सदस्यता

जानकारी के मुताबिक इंदौर में एक जोड़ा दो लड़कियों समेत चार बच्चों को रविवार रात लावारिस छोड़कर गायब हो गया। पुलिस इस जोड़े की तलाश कर रही है, जिसमें बच्चों की मां शामिल है। संयोगितागंज पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि चारों बच्चे शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय MP Indore News के सामने रविवार रात लावारिस हालत में बिलखते मिले।

बड़वानी जिले के रहने वाले हैं बच्चे

उन्होंने बताया कि इन बच्चों में दो वर्षीय बालक, चार वर्षीय बालक, छह वर्षीय बालिका और आठ वर्षीय बालिका शामिल हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे बड़वानी जिले के रहने वाले हैं MP Indore News और उनकी मां और एक व्यक्ति यह कहकर उन्हें लावारिस छोड़ गए कि वे थोड़ी देर में खाना लेकर आते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को लावारिस छोड़ने वाले जोड़े की तलाश की जा रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Cheating in Love: बन रही है प्यार में धोखा देने से रोकने की दवा, अब मर्द नहीं कर पाएंगे पार्टनर से बेवफाई

इस बीच, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल ने बताया कि लावारिस छोड़े गए बच्चों को देख-भाल के लिए सरकारी बाल संरक्षण आश्रम भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक समिति को जानकारी मिली है कि बच्चों की मां के साथ रविवार रात MP Indore News जो व्यक्ति था, वह उसका प्रेमी है।

जैविक पिता अशोक नगर जिले में

पोरवाल ने बताया कि समिति को जानकारी मिली है कि बच्चों का जैविक पिता अशोक नगर जिले में रहता है। वहीं शुरुआती जांच के बाद पहली नजर में लग रहा है कि महिला के प्रेमी ने उसके पिछले संबंध से जन्मे बच्चों को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया, MP Indore News जिसके बाद यह जोड़ा उन्हें लावारिस छोड़कर गायब हो गया।

Advertisment

उन्होंने बताया कि बच्चों को लावारिस छोड़े जाने के मामले में बाल कल्याण समिति उचित कानूनी कदम उठा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- Ludhiana Gas Leak: मृतकों और घायलों को पंजाब सरकार देगी मुआवजा, जानिए मुआवजा की राशि

madhya pradesh indore mp indore news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें