Advertisment

पन्ना टाइगर रिजर्व की आदमखोर टाइगर फैमिली: 3 बाघ शावकों ने महिला को बनाया शिकार, घसीटकर ले गए शव

Panna Tiger Cubs Attack: पन्ना टाइगर रिजर्व में हिनौता के नजदीक सोमवार को तीन बाघ शावकों ने एक महिला का शिकार किया।

author-image
Kushagra valuskar
पन्ना टाइगर रिजर्व की आदमखोर टाइगर फैमिली: 3 बाघ शावकों ने महिला को बनाया शिकार, घसीटकर ले गए शव

Panna Tiger Cubs Attack: पन्ना टाइगर रिजर्व में हिनौता के नजदीक सोमवार को तीन बाघ शावकों ने एक महिला का शिकार किया। बताया जा रहा कि महिला गांव की ही चार अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा काटने गई थी।

Advertisment

जंगल के कोर में गई थी महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन के पास हिनौता में रहने वाली फूला बाई साहू (58) गांव की कुछ महिलाओं के साथ चारा काटने के लिए जंगल गई थी। जिस स्थान पर औरतें चारा काट रही थीं। उससे कुछ दूर पर जंगल का कोर क्षेत्र है।

यह भी पढ़ें:एमपी गजब है, दृष्टिबाधित बनेंगे नगर पालिका में ड्राइवर और फायरमैन! गाड़ी कैसे चलाएंगे, भगवान जानें

मानव पर बाघ के हमले की पहली घटना

इस दौरान फूला बाई पर तीन बाघ शावकों ने हमला कर दिया। महिला की मौत के बाद शावक उसके शव को घसीटते रहे। मानव पर टाइगर के अटैक की पहली वारदात है। जिन बाघ ने महिला पर हमला किया उनकी उम्र 22 महीने बताई जा रही है।

Advertisment

पी-243 बाघिन के बच्चे हैं तीनों शावक

बाघ शावक बाघिन पी-243 के बच्चे है। इस घटना के बाद पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों को साइटिंग को बंद कर दिया। साथ ही बाघ शावकों की ट्रैकिंग शुरू कर दी है।

कूनो के जंगल में अलग-अलग घूम रहे चीते

कूनो नेशनल पार्क के जंगल में अग्नि औ वायु चीते अलग-अलग घूम रहे हैं। चीता अग्नि ने चीतल का शिकार किया। बाड़े में रहने से उनके शिकार करने की क्षमता को लेकर संशय दूर हो गया है। चीते छोड़े गए स्थान से 20-25 किमी दायरे में हैं।

4 दिसंबर को जंगल में छोड़ा गया था

बता दें अग्नि और वायु को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर 4 दिसंबर को जंगल में छोड़ा गया। पिछले साल दिसंबर में दोनों को जंगल से वापस लाकर बाड़े में बंद किया गया था। दो दिन साथ रहने के बाद अब दोनों चीते अलग-अलग जंगल में घूम रहे हैं।

Advertisment

वायु चीता कूनो के सिरोनी रेंज में घूम रहा है। अग्नि ओछापुरा रेंज में पहुंच गया है। अन्य चीते कब छोड़े जाएंगे, इस पर डीएफओ थिरुकुराल ने कहा कि इस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। इस महीने के अंत तक दो और चीतों को जंगल में छोड़े जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: पार्टी के शोर से सो नहीं पा रहा था नवजात, पिता ने स्पीकर बंद करने को कहा तो पड़ोसी ने काट दिया गला

MP news panna news Panna Tiger Reserve tiger cubs attack woman
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें