Advertisment

दुल्हन के अरमानों पर फिरा पानी: दूल्हे ने मंडप में की 1 लाख की मांग, दहेज नहीं मिला तो बिना शादी के लौटी बारात

panna dowry case: मध्य प्रदेश के पन्ना के अजयगढ़ में एक शादी उस वक्त टूट गई जब वर पक्ष ने मंडप में एक लाख रुपए की मांग कर दी। असहमति के बाद विवाद और मारपीट हुई, जिसके बाद बारात बिना शादी किए लौट गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

author-image
Vikram Jain
दुल्हन के अरमानों पर फिरा पानी: दूल्हे ने मंडप में की 1 लाख की मांग, दहेज नहीं मिला तो बिना शादी के लौटी बारात

सांकेतिक फोटो।

हाइलाइट्स

  • अजयगढ़ में दहेज की मांग पर टूटी शादी, बिना शादी लौटी बारात
  • शादी में 1 लाख कैश की डिमांड, नहीं मिलने पर तोड़ा रिश्ता
  • वधू पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी
Advertisment

रिपोर्ट - मुकेश कुमार, पन्ना

panna dowry case: मध्य प्रदेश के पन्ना से दहेज का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटी के अरमानों पर पानी तब फिर गया जब दूल्हे के परिवार ने दहेज में एक लाख रुपए की मांग कर डाली, इसके बाद बेटी की शादी दहेज की मांग के कारण टूट गई। शादी के भरे मंडप में अचानक की गई एक लाख रुपए की मांग ने दुल्हन की खुशियाँ पल भर में मातम में बदल दिया। दहेज की मांग के बाद जमकर विवाद हुआ और बारात बगैर फेरे और दुल्हन के दुल्हा अपने घर लौट गया, अब मामले में दुल्हन के परिवार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने वर पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शादी में एक लाख रुपए की मांग, टूटा रिश्ता

दरअसल, अजयगढ़ के ग्राम बहिरवारा में मिजाजी लाल साहू की बेटी की शादी सिंहपुर निवासी सोनू साहू से तय थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं, 11 मई को शादी वाले दिन दुल्हन सज-धज कर विवाह मंडप में बैठी थी, लेकिन शादी की रस्मों के बीच वर पक्ष की ओर से 1 लाख रुपए कैश दहेज की मांग की गई।

दहेज की मांग से मचा हंगामा, हुई मारपीट

वर पक्ष की अचानक दहेज में एक लाख कैश की डिमांड सुनकर वधू पक्ष के लोग चौंक गया। जब दुल्हन के पिता ने यह राशि देने में असमर्थता जताई, तो वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट की नौबत आ गई।
आखिर भारी हंगामें के बाद बारात बगैर 7 फेरे और दुल्हन के सिंहपुर वापस लौट गई।

Advertisment

टूट गया सात फेरों का सपना, नहीं हुई शादी

दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि 11 मई को शादी के लिए किशनपुर के मैरिज गार्डन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी, बारात के स्वागत की तैयारी थी, दुल्हन लाल जोड़े में हाथों में मेहंदी लगाए विवाह की रस्मों का इंतजार कर रही थी, जैसे ही मैरिज गार्डन में बारात पहुंची तो वहां वर पक्ष से दहेज की मांग की गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

ये खबर भी पढ़ें... कर्नल सोफिया पर टिप्पणी से मचा बवाल: मंत्री विजय शाह पर एक्शन की मांग तेज, कल MP के हर थाने में FIR कराएगी कांग्रेस

रुपए नहीं दिए तो शादी के मंडप से लौट गई बारात

वधु पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष ने दहेज में 1 लाख रुपए की जिद पर अड़े हुए थे। दुल्हन के पिता ने बताया कि अचानक इतनी बड़ी राशि की व्यवस्था करना उनके लिए संभव नहीं है, इसके बाद जब दहेद में एक लाख कैश देने से मना किया गया तो वर पक्ष ने शादी करने से ही इनकार कर दिया गया। कई कोशिशों और मिन्नतें करने के बाद भी वर पक्ष मानने को तैयार नहीं, वे रुपयों की डिमांड करते रहे, जब रुपए देने से साफ इनकार किया तो बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई। लड़की के पिता ने बताया कि शादी से पहले
दुल्हे के परिवार ने कहा था कि उन्हें शादी में कुछ नहीं चाहिए, लेकिन उन लोगों ने शादी के मंडप में एक लाख रुपए की मांग कर डाली।

Advertisment

पुलिस से शिकायत, वर पक्ष के खिलाफ FIR दर्ज

वधू पक्ष ने इस घटना की शिकायत अजयगढ़ थाने में की। थाना प्रभारी के अनुसार, दहेज की मांग और मारपीट के आरोप में वर पक्ष के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, FacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP में अब थाने में किराएदार की डिटेल देना जरुरी: होटलों और लॉज में ठहरने वालों पर बढ़ेगी सख्ती, CCTV में साफ दिखे चेहरा

Advertisment

publive-image

Mandsaur Collector Orders: मध्य प्रदेश के मंदसौर में जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अहम कदम उठाया है। मंदसौर में अब होटलों, लॉज, होम स्टे और धर्मशाला में ठहरने वाल लोगों पर सख्ती बढ़ेगी। आदेश है कि होटलों और लॉज में लगे CCTV में आने-जाने वाले लोगों का फेस साफ दिखाई देना चाहिए। साथ ही अब किराएदार की जानकारी पुलिस थाने में जरुरी होगा। कलेक्टर अदिति गर्ग ने होटल संचालकों के लिए नए आदेश जारी किए है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Wedding Breaks Due to Dowry FIR on Groom Side Social Issue in Marriage Panna Wedding Dowry Demand Panna Dowry Demand panna dowry case MP Marriage Indian Dowry System Groom Demands Money Bride Family Complaint Ajaygarh Marriage Cancelled Ajaygarh dowry case
Advertisment
चैनल से जुड़ें