Advertisment

Pankh Award 2024: ग्वालियर की हॉकी खिलाड़ी कृष्णा शर्मा समेत 55 खिलाड़ियों को पंख अवार्ड, सीएम मोहन यादव करेंगे सम्मानित

Pankh Award 2024: 55 जिलों के 55 खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव करेंगे सम्मानित. राजधानी भोपाल में पंख अवार्ड समारोह में खिलाड़ियों का सम्मान.

author-image
Rohit Sahu
Pankh Award 2024: ग्वालियर की हॉकी खिलाड़ी कृष्णा शर्मा समेत 55 खिलाड़ियों को पंख अवार्ड, सीएम मोहन यादव करेंगे सम्मानित

   हाइलाइट्स

  • 55 जिलों के 55 खिलाड़ी होंगे सम्मानित
  • सीएम मोहन यादव करेंगे खिलाड़ियो का सम्मान
  • राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं अवार्ड
Advertisment

Pankh Award 2024:  राजधानी भोपाल में आज सीएम मोहन यादव पंख अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे साभागार में सुबह 11.15 बजे से शुरू होगा. जिसमें मध्य प्रदेश के  खेल मंत्री विश्वास सारंग भी शामिल होंगे. यह अवार्ड (Pankh Award 2024) प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए दिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Pankh Marathon 2024: पंख मैराथन 2024 को मिला कई बड़े स्पॉन्सर्स का साथ, मैराथन की कामयाबी ने तोड़े कई रिकॉर्ड

    अशोकनगर की गुंजन शर्मा को वुशु के लिए अवार्ड

पंख अवार्ड के लिए अशोकनगर की गुंजन शर्मा के नाम का भी ऐलान किया गया है. गुंजन राष्ट्रीय स्तर पर वुशु (चीनी मार्शल आर्ट) में कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं. गुंजन ने कई स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है. गुंजन से पहल पल्लवी चौहान को भी वुशु के लिए यह अवार्ड मिल चुका है.

Advertisment

   ग्वालियर की कृष्णा शर्मा को हॉकी के लिए 'पंख अवार्ड'

राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय स्तर पर MP का नाम रोशन कर रहीं हॉकी खिलाड़ी कृष्णा को मिलेगा खेल पुरस्कार | Mediawala

ग्वालियर की हॉकी खिलाड़ी कृष्णा शर्मा को भी सीएम के हाथों पंख अवार्ड दिया जाएगा. कृष्णा शर्मा ने हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है. बता दें कृष्णा हाल ही में नीदरलैंड्स में हुई सब जूनियर गर्ल्स हॉकी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिधित्व करके वापस लौटीं हैं.

   55 खिलाड़ियों को सीएम करेंगे सम्मानित

सीएम मोहन सिंह यादव बंसल ग्रुप की ओर से आयोजित पंख अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर उपलब्धियों के लिए प्रदेश के 55 जिलों के 55 खिलाड़ियों को दिए जाएंगे. ये सभी अवार्ड ऐसे खेलों में दिए जाते हैं जो भारत सरकार खेल मंत्रालय एवं भारतीय ओलिंपिक संघ से मान्यता प्राप्त हैं.

   ये भी पढ़ें : Pankh Marathon 2024: पंख मैराथन के जोश-जूनुन की बोलती तस्वीरें, 10 साल के बच्चों से लेकर 70 साल के बुजुर्गों ने लगाई दौड़

Advertisment
Pankh Award 2024 pankh award Kushabhau Thackeray Auditorium Bhopal CM Mohan Yadav Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें