Advertisment

Pangolin News: MP में तस्करों से जिंदा पैंगोलिन बरामद, सौदा कर रहे थे आरोपी

सिवनी।Pangolin News: मध्य प्रदेश के सिवनी के छपारा वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

author-image
Bansal News
Pangolin News: MP में तस्करों से जिंदा पैंगोलिन बरामद, सौदा कर रहे थे आरोपी

सिवनी।Pangolin News: मध्य प्रदेश के सिवनी के छपारा वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के कब्जे से एक जिंदा पैंगोलिन को भी बरामद किया है। दरअसल, वन विभाग के लिए जंगल में इन पैंगोलिन तस्करों के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

Advertisment

पैंगोलिन का सौदा कर रहे थे

पुलिस के लिए सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कुछ आरोपी पैंगोलिन का सौदा कर रहे हैं। यह जानकारी सही है या नहीं, जब इस बात का पता लगाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो संदेह के आधार पर 5 लोगों को पकड़ा गया। इन संदेहियों से पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हो सका।

एक जिंदा पैंगोलिन बरामद

संदेहियों की तलाशी के दौरान वन विभाग की टीम ने उनके पास से एक जिंदा पैंगोलिन को बरामद किया गाया है। इसके साथ ही के आरोपियों से तीन मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। तस्करी करते हुए पकड़े गए इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पैंगोलिन के बारे में जानें

पैंगोलिन की बात करें तो यह स्तनधारी जंतु है। इसका वैज्ञानिक नाम मैनिस क्रैसिकाउडाटा (Manis rassicaudata) है। यह जीववैज्ञानिक जाति भारत, श्रीलंका, नेपाल और भूटान में मैदानी व हलके पहाड़ी क्षेत्रों में रहता है। पैंगोलिन की कुल आठ प्रजातियां मानी जाती हैं। धीरे-धीरे इनकी संख्या कम होती जा रही है।

Advertisment

पैंगोलिन का शिकार क्यों होता है

पैंगोलिन विलुप्ति की कगार पर आ चुके हैं। इसका एक कारण इनका लगातार शिकार होना है। इसी वजह से वन विभाग द्वारा भी पैंगोलिन के शिकार पर सख्ती बरती जा रही है। दरअसल, इनके शिकार के पीछे कई झूठी मान्यताएं भी प्रचलिति हैं। जिसके चलते शिकारी इनका शिकार करते हैं।

यह भी पढ़ें- 

Mumbai News: पत्नी के साथ अब पति कुत्तों का भी देगा भत्ता, अदालत ने दिया फैसला, कही ये बात

मध्यप्रदेश में ग्राम सहायक रोजगार के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें शैक्षणिक योग्यता

Advertisment

Mitanin Honorarium Hike: बढ़ गया मितानिनों का मानदेय, सीएम भूपेश बघेलने दी यह खुशखबरी

Duleep Trophy 2023: दलीप ट्रॉफी फाइनल में दक्षिण क्षेत्र के खिलाड़ियों का मुकाबला पश्चिम क्षेत्र के खिलाड़ियों से होगा

Kuno National Park: प्रभास-पावक ने पकड़ी रफ्तार! दक्षिण अफ्रीका से लाए गए दो और चीतों को छोड़ा KNP में, अब हुए इतने

Advertisment
smugglers arrested pangolin smugglers in mp pangolin smugglers pangolin recovered pangolin news pangolin deal mp pangolin smugglers alive pangolin recovered alive pangolin
Advertisment
चैनल से जुड़ें