Advertisment

Pandokhar Sarkar Dham : भोपाल में पंडोखर सरकार का दरबार, धीरेंद्र शास्त्री के पर्चा बनाने पर दिया बड़ा बयान!

Pandokhar Sarkar Dham : भोपाल में पंडोखर सरकार का दरबार, धीरेंद्र शास्त्री के पर्चा बनाने पर दिया बड़ा बयान! pandokhar-sarkar-dham-pandokhar-governments-court-in-bhopal-big-statement-given-on-dhirendra-shastris-paper-making-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Pandokhar Sarkar Dham : भोपाल में पंडोखर सरकार का दरबार, धीरेंद्र शास्त्री के पर्चा बनाने पर दिया बड़ा बयान!

भोपाल। Pandokhar Sarkar Dham इन दिनों राजधानी भोपाल में धर्म की गंगा बह रही है। आपको बता दें गुरशरण शर्मा पंडोखर महाराज का दरबार इन दिनों भोपाल में चल रहा है। जहां इनके दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जहां दरबार में कोई बड़े छोटे का कोई विषय नहीं होता। पंडोखर सरकार ने कहा कि भक्त वहां जाते हैं जहां उन्हें कुछ मिलता है। जहां पर मिठास है वहां मक्खी तो आएगी। जो प्रकाश पाना चाहते हैं वो आए हैं।

Advertisment

आज के समय में पर्चे बनाने की प्रथा काफी प्रचलित हो गइ है। इस सवाल पर पंडोखर सरकार ने कहा कि आज के समय में देश में 200 से ज्यादा लोग पर्चा बना रहे हैं। अकेले एमपी में ही करीब 50 से ज्यादा लोग पर्चा बना रहे हैं। आपको बता दें बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पर्चा बनाने पर पंडोखर सरकार बोले कि पर्चा प्रथा पुरानी काफी पुरानी है। मेरी पर्चा बनाने की विधा 32 साल पुरानी है। जितने भी लोग पर्चा बना रहे हैं वो हमारे सामने आए हैं। राम राज की स्थापना हो। रामराज पर चल रही चर्चाओं को लेकर उन्होंने कहा कि राजराम की स्थापना से ही राष्ट्र का निर्माण होगा। पर्चा बनाने की प्रथा पर उन्होंने कहा कि आज के समय में कई लोग पर्चा बना रहे हैं या जो लोग नए—नए पर्चा बनाना सीखे हैं। देखते हैं वो लोग पर्चा बनाते रहे हैं या पर्चा बनाना बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 'हिंदू राष्ट्र के सवाल पर बोले देश में रामराज्य आए','नए नए पर्चे बन रहे हैं देखना है कब तक बनते हैं'।

bhopal news MP news Chhatarpur News Pandokhar Sarkar Dham Pandokhar Sarkar in bhopal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें