Advertisment

Pandit Pradeep Mishra in CG: जल्द ही छत्तीसगढ़ आएंगे पंडित प्रदीप मिश्रा, जानें कब और कहां होगी शिवमहापुराण की कथा

Pandit Pradeep Mishra in CG: छत्‍तीसगढ़ के शिव भक्‍तों को मशहूर कथावाचक और कुबेरेश्वर धाम के मुख्य पंडित प्रदीप मिश्रा ने बड़ी खुशखबरी दी है।

author-image
Aman jain
Pandit Pradeep Mishra in CG: जल्द ही छत्तीसगढ़ आएंगे पंडित प्रदीप मिश्रा, जानें कब और कहां होगी शिवमहापुराण की कथा

हाइलाइट्स

  • छत्‍तीसगढ़ आएंगे पंडित प्रदीप मिश्रा
  • भिलाई में होगी शिवमहापुराण की कथा
  • पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंच से किया ऐलान
Advertisment

Pandit Pradeep Mishra in CG: छत्‍तीसगढ़ के शिव भक्‍तों को मशहूर कथावाचक और कुबेरेश्वर धाम के मुख्य पंडित प्रदीप मिश्रा ने बड़ी खुशखबरी दी है।

अभी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा अपने धाम यानी कुबेरेश्‍वर में चल रही है। कुबेरेश्‍वर धाम की ये कथा 14 जुलाई से शुरू हुई है जो कि 21 जुलाई तक चलने वाली है।

इसी कथा के बीच बुधवार यानी 17 जुलाई को प्रदीप मिश्रा ने कथा मंच से ही छत्‍तीसगढ़ के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है।

Advertisment

मंच से प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सभी छत्‍तीसगढ़ के लोगों को बधाई। ये आने वाला पूरा सावन का पूरा महीना उन्‍हें मिलने वाला है। इस बात को सुनकर पंडाल में बैठे लोग उत्‍साह से झूम उठे।

publive-image

क्‍या है छत्तीसगढ़ के शिव भक्तों के लिए खुशखबरी

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा मंच से ऐलान किया है कि कुबेरेश्‍वर धाम की कथा पूर्ण होने के बाद 25 जुलाई से छत्‍तीसगढ़ (Pandit Pradeep Mishra in CG) में कथा शुरू होने वाली है।

पहले ये कथा 23 जुलाई से लखनऊ में आयोजित होनी थी, लेकिन कई परेशानियां आने के कारण लखनऊ की कथा को कैंसिल कर दिया गया है।

Advertisment

अब ये कथा छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में होने वाली है। प्रदीप मिश्रा ने कहा इस बार का पूरा सावन छत्‍तीसगढ़ वालों को मिल गया है। ये छत्‍तीसगढ़ के निवासियों के लिए बधाई की बात है।

कहां और कितने बजे से होगी कथा

कुबेरेश्‍वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा ने स्‍वयं बताया है कि छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले की तहसील भिलाई में 25 जुलाई 2024 से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।

इस होने वाली कथा का स्‍थान सेक्‍टर नंबर 6, जयंती स्‍टेडियम, भिलाई रहेगा। कथा अपने निर्धारित समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

Advertisment

publive-image

इसी के साथ पंडित मिश्रा ने ये भी कहा कि जो भी भक्‍त छत्‍तीसगढ़ की कथा में जाना चाहता हो वह अपनी व्‍यवस्‍था कर लें।

ट्रेन से जाने वाले अपनी टिकट बुक कर लें जिससे उन्‍हें भिलाई जाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

अचानक तय हुई भिलाई की कथा

पंडित मिश्रा ने बताया कि यह कथा उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 जुलाई से प्रारम्‍भ होनी थी। वहां के भक्‍त इस कथा को लेकर काफी उत्‍साहित भी हैं।

Advertisment

लखनऊ में 1 साल से भी ज्‍यादा समय से कथा की तैयारियां की जा र‍ही हैं, लेकिन कथा प्रारंभ होने से कुछ दिन पहले ही कुछ परेशानियां आ जाने के कारण और प्रशासन की तरफ से परमिशन में दिक्‍कत आने के कारण कथा को आगे बढ़ा दिया गया है।

इस तरह लखनऊ की कथा कैंसिल हुई। इसके साथ ही मिश्रा ने कहा कि लखनऊ के शिव भक्‍तों को दुख होगा, क्‍योंकि वे काफी लंबे समय से कथा की तैयारियां कर रहे हैं पर बाबा से बड़ा किसी का आदेश नहीं होता है, जैसा बाबा चाहते हैं वैसा ही होगा।

जब बाबा चाहेंगे तब लखनऊ में कथा होगी। इस तरह लखनऊ की कथा नहीं हो पाई और छत्‍तीसगढ़ के लोगों की किस्‍मत चमक गई।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Shiv Puja: सावन से पहले जान लें ये बातें, शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 4 चीजें, व्रत-पूजन का फल हो जाएगा निष्‍फल !

Advertisment
चैनल से जुड़ें