Advertisment

प्रदीप मिश्रा की वाहन चालकों से अपील: दुर्ग में शिव महापुराण कथा के दौरान फॉलो गुड हैबिट्स अभियान के बारे में ये कहा

Pandit Pradeep Mishra: पं. प्रदीप मिश्रा की वाहन चालकों से अपील, दुर्ग में शिव महापुराण कथा के दौरान फालो गुड हैबिट अभियान के बारे में यह कहा

author-image
BP Shrivastava
प्रदीप मिश्रा की वाहन चालकों से अपील: दुर्ग में शिव महापुराण कथा के दौरान फॉलो गुड हैबिट्स अभियान के बारे में ये कहा

हाइलाइट्स

  • दुर्ग में 'फालो गुड हैबिट्स' 21 डे चैलेंज अभियान
  • दो पहिया वाहन चलाते समय हेडमेट लगाने को कहा
  • फोर व्हीलर वालों को सीट बेल्ट का उपयोग करने की बात कही।
Advertisment

Pandit Pradeep Mishra: शिव महापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) ने व्यास पीठ से दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “फालो गुड हैबिट्स” 21 डे चैलेंज अभियान के बारे में भक्तों को जानकारी दी।

उन्होंने इस दौरान कथा में पहुंचे करीब दो लाख श्रद्धालुओं से अपील की और कहा कि सभी श्रद्धालु 2 पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें।

इस मौके पर दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि शिव महापुराण में हर दिन लाखों की संख्या में भक्त शिव महापुराण कथा सुनने के लिए अमलेश्वर क्षेत्र में आ रहे थे।

Advertisment

इस दौरान उनके द्वारा नेशनल हाइवे से लेकर स्टेट हाइवे का उपयोग किया गया।

'फॉलो गुड हैबिट्स' अभियान के तहत 21 दिन का चैलेंज लिया

publive-image

दुर्ग पुलिस ने इस दौरान 'फॉलो गुड हैबिट्स' अभियान चलाया और 21 दिन का चैलेंज लिया।

इस चैलेंज को पूरा करने के दौरान पुलिस अफसरों ने वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया।

Advertisment

इसके लिए स्कूल-कॉलेजों से लेकर मुख्य चौराहों पर भी हेलमेट और सीट बेल्ट के फायदे बताए।

इस अभियान को वेदव्रत सिरमौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सुखनंदर राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर) के मार्गदर्शन में चलाया गया।

ट्रैफिक डीएसपी सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज के नेतृत्व में उनकी टीम ने इस अभियान को लगातार 21 दिनों तक ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया।

Advertisment

पं. प्रदीप मिश्रा ने अभियान को लेकर क्या कहा?

शिव महापुराण कथा के आखरी दिन कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) ने श्रद्धालुओं को दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम फॉलो गुड हैबिट्स 21 डे चैलेंज अभियान के बारे में बताया।

उन्होंने सभी भक्तों से कहा कि वो दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की आदत (हैबिट) जरूर डालें।

ये आपको और दूसरो वाहन चालाकों को सुरक्षित में मददगार होगा।

ये भी पढ़ेंकर्नाटक से आगे बढ़ा मॉनसून: बेंगलुरु में बारिश ने 133 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, एक दिन में 111.1 मिमी बारिश

Advertisment

यातायात पुलिस ने बांटे पंपलेट्स

publive-image

इस दौरान दुर्ग जिले की ट्रैफिक पुलिस के जवान कथा स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने कथा सुनने आए श्रद्धालुओं को 21 डे चैलेंज की जानकारी दी और उससे संबंधित पंपलेट्स को बांटा।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें