Advertisment

Pandit Dhirendra Shastri: ग्रेटर नोएडा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में बेहोश हुए लोग, भगदड़ से लगा करंट!

author-image
Preeti Dwivedi
Pandit Dhirendra Shastri: कल मनेगा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का जन्मदिन, बागेश्वर धाम में मिलेगी गुरू दीक्षा

ग्रेटर नाएडा। Greater Noida Dhirendra Shastri Katha: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की ग्रेटर नोएडा में चल रही कथा में बुधवार रात अचानक भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार यहां गर्मी-उमस से कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े। जिससे 10 लोगों को गंभीर चोटें भी लगी। बागेश्वर धाम बाबा की इस कथा में करीब 5 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। इसी दौरा बाबा के दरबार में अर्जी लगाने की होड़ मच गई। जिसके चलते ये हादसा हुआ।

Advertisment

कथाओं में अनहोनी की आशंका क्यों - Greater Noida Dhirendra Shastri Katha

आपको बता दें मध्यप्रदेश में कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) के पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradip Mishra) की कथा में भी बीते दिनों शिवरात्रि पर भगदड़ मची थी। तब यहां 3 साल की बच्चे सहित 2 महिलाओं के मौत की खबर आई थी।

बेहोश होकर गिरे, क्षमता से अधिक थे लोग -

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Bageshwar Dham Pandit Dhirendra Shastri) दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में श्रीमदभगवद्गीता कथा कर रहे हैं। जहां बुधवार को चल दिव्य दरबार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। जरूरत से ज्यादा लोगों के ए​कत्रित होने के कारण सभी व्यवस्थाएं धरी रह गई। बाबा के दरबार में अर्जी लगाने के लिए भक्तों में होड़ लग गई। इसी दौरान करीब 10 लोगों के घायल होने की खबर है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ होने के कारण ऑक्सीजन की कमीं के कारण लोग बेहोश होकर गिरे। तो वहीं कुछ को वहां नंगे पड़े बिजली के तारों से करंट भी लगा। भक्त बेरिकैडिंग तोड़ते हुए भी आगे बढ़ गए। हालांकि इस दौरान पुलिस ने मौके पर स्थिति को कंट्रोल किया।

Advertisment

भगदड़ में बेहोश युवकों को एंबुलेंस से भेजा -

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा (Pandit Dhirendra Shastri) स्थल पर सिर्फ 70 हजार लोगों के ही बैठने की व्यवस्था थी, लेकिन इसके बावजूद यहां करीब 5 लाख लोग बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन के लिए पहुंच गए। जिससे व्यवस्थाएं चरमरा गई। भगदड़ में बेहोश हुए लोगों के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद अब सभी स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 

 Draupadi Murmu Visit MP: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का ग्वालियर दौरा आज, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

13 July Ka Panchang: आज है श्रावण मास की एकादशी, इस समय से लगेगा राहुकाल

Advertisment

M Letter Baby Girl Name: M अक्षर से रखना है बेबी गर्ल का नाम, ये रही लिस्ट

Somvati Amavasya 2023: 17 जुलाई को आ रही सोमवती अमावस्या, करना न भूलें तुलसी से जुड़ा ये उपाय

MP ANM Vacancy: मध्यप्रदेश में ANM के पद पर बंपर भर्ती, इतने तारीख तक करें आवेदन

Advertisment

Greater Noida Dhirendra Shastri Katha, Bageshwar Dham, Bageshwar Dham Baba, Chhatarpur Baba, Delhi News, Noida news, bansal news, पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर धाम

Bansal News पंडित धीरेंद्र शास्त्री bageshwar dham baba Greater Noida Dhirendra Shastri Katha बाबा बागेश्वर धाम
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें