Advertisment

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने लड़का-लड़का और लड़की-लड़की की हो रही शदियों के लेकर कहीं ये बात

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने लड़का-लड़का और लड़की-लड़की की हो रही शदियों के लेकर कहीं ये बात Pandit Dhirendra Shastri said this about the centuries of boy-boy and girl-girl sm

author-image
Bansal News
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने लड़का-लड़का और लड़की-लड़की की हो रही शदियों के लेकर कहीं ये बात

जबलपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं बने रहते है। अब उनका एक और बयान सुर्खियों में छाये हुए है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जबलपुर के पनागर में श्रीमदभागवत कथा के दौरान बोले कि आजकल उल्टा जमाना आ गया है। लड़का-लड़का और लड़की-लड़की आपस में विवाह कर रहे हैं। ऐसा तो विदेशों में होता था। अब तो हमारे देश में भी होने लगा है ।हालांकि केंद्र सरकार सेम सेक्स मैरिज को मान्यता देने के खिलाफ है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में कहा है कि यह भारतीय परंपरा के मुताबिक नहीं है।

Advertisment

हनुमान जी अब बचाओ

जबलपुर के पनागर में रविवार को कथा का दूसरा दिन था। उसी दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हनुमान जी अब बचाओ। पहले जमाना अच्छा था। लड़के की शादी लड़की से होती थी। लेकिन, आजकल तो कार्ड पढ़ना पड़ता है कि लड़के की शादी लड़की से हो रही है या लड़के से। हम तो एक दिन सोच रहे थे, बताओ ऐसे ही युग में हमारा जन्म हुआ। जब लड़के-लड़के आपस में शादी कर रहे हैं। यह विदेश में बहुत चलता है। अब यह हमारे शहरों में होने लगा है। लड़के के विवाह के लिए लड़की की आवश्यकता नहीं है।धीरेन्द्र शास्त्री अपनी कथाओं में संतान परंपरा की बात हमेशा करते रहते है और सनातन विरोधियों पर लगातार ही हमला करते रहते है।

same sex marriage jabalpur news Dhirendra Shastri dhirendra krishna shastri Bageshwar Dham Sarkar Bageshwar Dham Bageshwar Baba
Advertisment
चैनल से जुड़ें