Advertisment

Pandit Dhirendra Shastri: भीषण बारिश की आशंका के चलते भोपाल में अब 15 सितंबर से नहीं होगी पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा, ये है नई तिथि

Pandit Dhirendra Shastri: भीषण बारिश की आशंका के चलते भोपाल में अब 15 सितंबर से नहीं होगी पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा, ये है नई तिथि

author-image
Preeti Dwivedi
Pandit Dhirendra Shastri: भोपाल में इस दिन से शुरू हो रही है पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा, कब-कहां लगेगा दिव्य दरबार, जानें

भोपाल। Pandit Dhirendra Shastri Bhopal Katha: मध्यप्रदेश में भीषण बारिश की आशंका के चलते 15 सितंबर से भोपाल में शुरू होने वाली पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में बदलाव कर दिया गया है। अब ये कथा 15 सितंबर से नहीं होगी। इस बात की जानकारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दी। आइए जानते हैं इसकी नई तिथि क्या है।

Advertisment

मंत्री विश्वास सारंग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभी तक 14 से 19 सितंबर तक भोपाल में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा होती थी। लेकिन अब भारी बारिश की संभावना को देखते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा की तिथि में बदलाव किया गया है।  26 सितंबर को अन्ना नगर से अशोका गार्डन तक शोभायात्रा निकलेगी। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के सानिध्य में अनंत चतुर्दशी का कार्यक्रम भी होगा। गणेश पूजन और विसर्जन किया जाएगा।

नई तिथि के अनुसार अब दिनांक 26 से 28 सितंबर तक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का आयोजित की जाएगी। जिसमें भोपाल के धर्मप्रेमियों धर्म लाभ ले पाएंगे। इसमें 26 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा दो दिन तक कथा के आयोजन में 28 सितंबर को दिव्य दरबार लगेगा।

pandit-dhirendra-shastri

ये रहा परिवर्तित कार्यक्रम

भव्य शोभायात्रा:- 26 सितंबर
श्री हनुमंत कथा:- 27 और 28 सितंबर
दिव्य दरबार व अनंत चतुर्दशी:- 28 सितंबर

Advertisment

पिता की स्मृति में करा रहे हैं

आपको बता दें मंत्री कैलाश विश्वास सारंग अपने पिता कैलाश सारंग की स्मृति में ये कथा करा रहे हैं। जो 26 से 17 सितंबर तक चलेगी। इसे लेकर मंत्री सारंग ने कथास्थल और तैयारियां का निरीक्षण किया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने बताया कि 14 सितंबर को शाम 3 बजे अन्नानगर चौराहे से पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री की शोभायात्रा निकलेगी। इसके बाद 28 सितंबर को सुबह 11 बजे से दिव्य दरबार लगेगा। उन्होंने हनुमंत कथा में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ मनाएंगे श्रीगणेश उत्सव

कैलाश विश्वास सारंग के अनुसार 26 सितंबर से शुरू होकर इस कथा का आयोजन 28 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में भी भक्त गणेश उत्सव मनाएंगे। 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर जो भी भक्त अपने घर पर विराजे गणेश जी का विसर्जन करना चाहें वे यहां विसर्जन कर पाएंगे।

Pandit Dhirendra Shastri, mp news in hindi, bhopal me pandit dhirendra shastri ki katha, dhirendra shastri ka divya darbar in bhopal, bansal news

Advertisment
Pandit Dhirendra Shastri mp news in hindi dhirendra shastri ka divya darbar in bhopal bhopal me pandit dhirendra shastri ki katha Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें