Advertisment

Panchank August: रक्षाबंधन से शुरू हो रहे हैं पंचक, क्या हैं इसके मायने, क्या राखी के शुभ-मुहूर्त पर पड़ेगा असर

Raksha Bandhan Panchank August 2024: रक्षाबंधन से शुरू हो रहे हैं पंचक, क्या हैं इसके मायने, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर

author-image
Preeti Dwivedi
Raksha-Bandhan-Panchank-August-2024

Raksha-Bandhan-Panchank-August-2024

Raksha Bandhan Panchank August 2024: वैसे तो शुभ काम के लिए पंचकों का आना अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं जो पंचकों में किए जाए तो बेहद शुभ होते हैं।

Advertisment

इस बार अगस्त में पंचक रक्षाबंधन (Panchak in August 2024) के दिन यानी 19 अगस्त से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से कि क्या पंचकों में राखी का आना शुभ (Panchak me Rakhi Shubh ya Ashaubh) होगा या इसके कुछ अलग संकेत हैं।

रक्षाबंधन से पंचकों की शुरुआत

हिन्दू पंचांग में लाला रामस्वरूप कैंलेंडर के अनुसार अगस्त में पंचकों की शुरुआत 19 अगस्त को सुबह 8:48 बजे से रक्षाबंधन के दिन से होगी। जो साढ़े चार दिन तक चलेंगे। इनकी समाप्ति 23 अगस्त को होगी।

इस बार आ रहे हैं राज पंचक

पंचक पांच प्रकार के होते हैं। दिनों की शुरुआत के अनुसार इनके नाम होते हैं। इस बार सोमवार को पंचक शुरू हो रहे हैं। इनका नाम राज पंचक (Raj Panchak 2024 August) है।

Advertisment

पंचक कितने प्रकार के होते हैं

पंचक मुख्य रूप से पांच तरह के होते है। ​इसमें रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक, मृत्यु पंचक शामिल हैं।

क्या होते हैं राज पंचक

जब पंचक सोमवार को पड़े तो इसे राज पंचक (Raj Panchak 2024) कहते हैं।

क्या होते हैं अग्नि पंचक

जब पंचक मंगलवार को पड़े तो इसे अग्नि पंचक (Agni Panchak 2024) कहते हैं।

क्या होते हैं चोर पंचक

जब पंचक शुक्रवार को पड़े तो इसे चोर पंचक (Chor Panchak 2024) कहते हैं।

क्या होते हैं मृत्यु पंचक

जब पंचक शनिवार के दिन पड़े तो इसे मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak 2024) कहते हैं। बुधवार और गुरुवार को पड़ने वाले पंचकों को सोमवार और मंगलवार के पंचक के समान माना जाता है।

Advertisment

panchak august 2024

पंचक में क्या नहीं करना चाहिए

ऐसा माना जाता है पंचकों में कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। पंचक में लकड़ी या लकड़ी का सामान घर नहीं लाना चाहिए। इस दौरान चारपाई बुनवाना भी वर्जित माना गया है। इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करना वर्जित है। साथ ही घर को भी इस दौरान रंगरोगन और पेंट नहीं कराना चाहिए।

[caption id="attachment_522925" align="alignnone" width="452"]Raksha-Bandhan-2024 Raksha-Bandhan-2024[/caption]

पंचकों में राखी बांधना शुभ या अशुभ

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार पंचकों में अगर किसी शुभ काम की शुरुआत की जाए तो वह शुभ काम होते रहते हैं। ऐसे में पंचकों में कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें करना बेहद शुभ माना जाता है।

Advertisment

इन्हीं में से एक रक्षाबंधन का त्योहार भी है। जी हां यदि पंचकों में रक्षाबंधन का त्योहार आए इसे बेहद शुभ माना जाता है। पंचकों में दशहरा, शादियां और रक्षाबंधन आना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

 Surya Nakshatra: तीन दिन बाद फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, मघा नक्षत्र में सूर्य के क्या हैं संकेत

panchak august panchak 2024 Raksha Bandhan Panchak 2024 Raj Panchak August 2024 panchak me rakhi bandhna shubh ya ashubh 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें