Advertisment

March Panchak 2024: इंतजार ख़त्म, आज समाप्त हो रहे हैं पंचक, कर पाएंगे ये काम

March Panchak 2024: 11 मार्च रात 2:21 मिनट पर पंचक समाप्त हो जाएंगे. Panchak End होते ही शुभ काम किए जा सकेंगे. पढ़ें पूरी खबर बंसल न्यूज़ पर

author-image
Preeti Dwivedi
March Panchak 2024: इंतजार ख़त्म, आज समाप्त हो रहे हैं पंचक, कर पाएंगे ये काम

March Pachank 2024: महाशिवरात्रि के दिन 8 मार्च से शुरु हुए पंचक आज समाप्त (March Panchak End) हो जाएंगे। हिन्दू धर्म में पंचकों में किसी भी कार्य को करना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी अभी अच्छे मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे। तो अब आप बेहिचक शुभ कार्य कर सकते हैं।

Advertisment

   11 मार्च को इतने बजे समाप्त होंगे पंचक

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शस्त्री के अनुसार मार्च में पंचक (March Panchak) 8 मार्च से शुरु हुए थे जो 11 मार्च को रात 2:12 मिनट पर समाप्त हो रहे हैं। इनके समाप्त होते ही आप सभी तरह के शुभ काम कर पाएंगे।

   पंचक में नहीं क्या नहीं करना चाहिए

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार पंचकों (March Panchak End) में कुछ काम ऐसे होते हैं। जिन्हें करना वर्जित माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का लकड़ी का सामान नहीं खरीदना चाहिए।

march panchang

   ऐसे होती है पंचक की गिनती

हिन्दू धर्म और ज्योतिषीय गणना के अनुसार एक नक्षत्र साढ़े चार दिन का होता है। इसमें चार दिन का एक नक्षत्र (Nakshatra)और आधा नक्षत्र घनिष्ठा (Ghanishtha Nakshatra) में से आता है। चार और आधा नक्षत्र मिलकर जब एक बन जाते हैं तो ये मिलाकर एक पंचक बनाते हैं।

Advertisment

   किसे कहते हैं पंचक

हमारे हिन्दू धर्म में ज्योतिषीय गणना करने के लिए कई तरह के शुभ मुहूर्त होते हैं। उनमें से नक्षत्र भी शुभ काम करने के लिए एक मुहूर्त होता है।

हिन्दू कैलेंडर (Hindu Panchakg) में ज्योति​षीय गणना में जब धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती समेत पांच नक्षत्र (Panchak Nakshatra) एक साथ आ जाते हैं। तो इन नक्षत्रों का एक साथ आना हिन्दू धर्म में अशुभ नहीं माना गया है। नक्षत्रों की इसी स्थि​ति को पंचक कहते हैं।

   पंचकों में मृत्यु होने पर क्या होता है

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार अगर पंचकों में घर के किसी सदस्य की मृत्यु (Panchak Death) हो जाती है तो उसके सदस्य को मृत्यु तुल्य, कष्ट भोगना पड़ सकता है।

Advertisment

   क्या होता है पंचक

ज्योतिष के अनुसार कुंभ (Kumbh Rashi) और मीन राशि (Meen Rashi) में चंद्रमा के गोचर को पंचक कहते हैं।

march panchak

   पंचक कितने प्रकार के होते हैं

पंचक मुख्य रूप से पांच तरह के होते है। ​इसमें रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक, मृत्यु पंचक शामिल हैं।

   क्या होते हैं रोग पंचक

यदि पंचक रविवार को पड़े तो उसे रोग पंचक (Rog Panchak) कहा जाता है।

   क्या होते हैं राज पंचक

जब पंचक सोमवार को पड़े तो इसे राज पंचक (Raj Panchak 2024) कहते हैं।

   क्या होते हैं अग्नि पंचक

जब पंचक मंगलवार को पड़े तो इसे अग्नि पंचक (Agni Panchak 2024) कहते हैं।

Advertisment

   क्या होते हैं चोर पंचक

जब पंचक शुक्रवार को पड़े तो इसे चोर पंचक (Chor Panchak 2024) कहते हैं।

   क्या होते हैं मृत्यु पंचक

जब पंचक शनिवार के दिन पड़े तो इसे मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak 2024) कहते हैं। बुधवार और गुरुवार को पड़ने वाले पंचकों को सोमवार और मंगलवार के पंचक के समान माना जाता है।

   पंचक में क्या नहीं करना चाहिए

ऐसा माना जाता है पंचकों में कोई भी शुभ काम (What Dont in Panchak) नहीं करना चाहिए। पंचक में लकड़ी या लकड़ी का सामान घर नहीं लाना चाहिए। इस दौरान चारपाई बुनवाना भी वर्जित माना गया है। इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करना वर्जित है। साथ ही घर को भी इस दौरान रंगरोगन और पेंट नहीं कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 

Best Summer Vacation Places: गर्मियों में घूमने की भारत की सबसे लाजवाब और बेहतरीन जगहें, जहां बिता सकते हैं सुकून के पल

Holi Special Trains: दिल्ली से घर जाना हुआ और आसान, होली पर रेलवे चलाएगा 18 स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और पूरा शेड्यूल

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें