Advertisment

Panchak: सावधान! आज से शुरू हो रहे हैं पंचक, क्या इस दौरान कर पाएंगे नवरात्रि की सफाई, क्या कहता है ज्योतिष

Panchak March 2025: सावधान! आज से शुरू हो रहे हैं पंचक, क्या इस दौरान कर पाएंगे नवरात्रि की सफाई, क्या कहता है ज्योतिष panchak-me-navratri-ki-safai-shubh-ya-ashubh-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Panchak 2025

Panchak 2025

Panchak March 2025 Budhvar Effect Shubh ashubh: हर महीने की तरह इस महीने भी ग्रहों की चाल में पंचकों का साया आने वाला है। आज बुधवार 26 मार्च से पंचक लग रहे हैं। जो साढ़े चार दिन बाद यानी 30 मार्च को उतरेंगे।

Advertisment

इस दौरान कुछ कामों को वर्जित माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि क्या इस दौरान नवरात्रि की सफाई (Panchak me Navratri ki Safai) कर पाएंगे या नहीं, इसे लेकर ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) क्या क​हता है। इस बार मार्च में कौन से पंचक आ रहे हैं, इनका क्या असर होगाइस बार मार्च में कौन से पंचक आ रहे हैं, इनका क्या असर होगा,

मार्च में पंचक कब से कब तक हैं (March) 

हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्च 2025 में पंचक 26 मार्च की दोपहर 12:06 मिनट से शुरू हो रहे हैं। जो साढ़े चार दिन तक चलेंगे। इसकी समाप्ति 30 मार्च को गुड़ी पड़वा यानी हिन्दू नववर्ष की चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के दिन होगी।

मार्च में कौन से पंचक आएंगे

हिन्दू पंचांग के अनुसार जब पंचकों की शुरआत सोमवार और बुधवार से होती है तो उसे राज पचंक कहा जाता है। इस बार मार्च में पंचक 26 मार्च बुधवार से होंगे।

Advertisment

मार्च के पंचक शुभ क्यों हैं

ज्योतिषाचार्य के अनुसार जब पंचकों में नवरारत्रि या गणेशउत्सव प्रारंभ होते हैं तो ऐसे पंचक बेहद शुभ माने जाते हैं। यही कारण है कि इस बार मार्च के पंचक शुभ हैं। क्योंकि पंचकों में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है।

इतने दिन में रिपीट होते हैं पंचक

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार पंचक 23 दिन में रिपीट होते हैं। यानी 23 दिन बाद जब साढ़े चार नक्षत्रों की चाल बदलती है तो इस दौरा न पंचक शुरू होते हैं।

पंचक कब शुरू होते हैं

हिन्दू धर्म और ज्योतिष के अनुसार पंचांग में जब धनिष्ठा नक्षत्र आधा निकल जाता तब पंचक शुरू होते हैं। यानी धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण से पंचकों की शुरुआत होती है और इसकी समाप्ति रेवती नक्षत्र पर होती है। साढ़े चार नक्षत्र मिलाकर एक पंचक का निर्माण करते हैं।

Advertisment

पंचक कितने तरह के होते हैं (Type of Panchak)

पंचकों मुख्य रूप से पांच तरह के होते है। ​इसमें रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक, मृत्यु पंचक शामिल हैं।

क्या होते हैं रोग पंचक (Rog Panchak)

यदि पंचक रविवार को पड़े तो उसे रोग पंचक कहा जाता है।

क्या होते हैं राज पंचक (Raj Panchak)

जब पंचक सोमवार को पड़े तो इसे राज पंचक (Raj Panchak) कहते हैं।

क्या होते हैं अग्नि पंचक (Agni Panchak)

जब पंचक मंगलवार को पड़े तो इसे अग्नि पंचक (Agni Panchak) कहते हैं।

क्या होते हैं चोर पंचक (Chor Panchak)

जब पंचक शुक्रवार को पड़े तो इसे चोर पंचक (Chor Panchak) कहते हैं।

क्या होते हैं मृत्यु पंचक

जब पंचक शनिवार के दिन पड़े तो इसे मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak) कहते हैं। बुधवार और गुरुवार को पड़ने वाले पंचकों को सोमवार और मंगलवार के पंचक के समान माना जाता है।

पंचक में क्या नहीं करना चाहिए

ऐसा माना जाता है पंचकों में कोई भी शुभ काम नहीं करना (Panchak me Kya nahi Karna Chahiye) चाहिए। पंचक में लकड़ी या लकड़ी का सामान घर नहीं लाना चाहिए। इस दौरान चारपाई बुनवाना भी वर्जित माना गया है। इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करना वर्जित है। साथ ही घर को भी इस दौरान रंगरोगन और पेंट नहीं कराना चाहिए।

Advertisment

पंचकों में सफाई शुभ या अशुभ (Panchak me Safai Shubh ya Ashubh)

ज्योतिष में वैसे तो रंगाई पुताई का काम वर्जित माना गया है, लेकिन यदि पंचक काल लगने के पहले इस काम की शुरुआत हो जाए तो फिर इसे किया जा सकता है।

मान लीजिए 26 मार्च को दोपहर 12 बजे से पंचक लग रहे हैं तो इसके पहले से सफाई की शुरुआत कर ली जाए तो भले ही इसे लगातार पांच दिन तक किया जा सकता है। ऐसे में आप नवरात्रि के​ लिए मंदिर (Navratri ki Safai) घर की सफाई कर सकते है।

उतरते पंचकों में कर सकते हैं ये काम

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार उतरते पंचकों में विवाह, नवरात्रि की सफाई आदि काम किए जा सकते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार उत्तराभाद्रपद और रवेती नक्षत्र के पंचक ऐसे होते हैं जिनमें विवाह कार्य के लिए किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 

Hindu Nav Varsha 2025: कलियुग की तरह हो रही “कालयुक्त” की शुरुआत, नया संवत्सर क्या दे रहा संकेत

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में कलश स्थापना में दीपक घी का दीपक जलाना चाहिए या तेल का, कौन सा होता है ज्यादा शुभ

नोट:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले से विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Panchak 2025 panchak march 2025 Navratri me Panchak Panchak me Navratri ki Safai Shubh ya Ashubh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें